विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैंने मुंबई लोकल में देखा...मां बनने के तुरंत बाद काम पर लौटेंगी Richa Chadha, साइन की ये फिल्म

Published: Wed, 26 Jun 2024 02:40 PM (GMT+05:30)

ऋचा चड्ढा रुकने और सुनने वाली महिलाओं में से नहीं हैं। वो जवाब भी देना जानती हैं और काम करना ...और पढ़ें

ऋचा चड्ढा ने साइन की कॉमेडी फिल्म (Photo: Instagram)
ऋचा चड्ढा ने साइन की कॉमेडी फिल्म (Photo: Instagram)

HighLights

  1. ऋचा चड्ढा ने साइन की कॉमेडी फिल्म
  2. लंबे ब्रेक पर जाने से एक्ट्रेस ने किया मना
  3. अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। ऋचा को आखिरी बार फिल्म हीरामंडी में देखा गया था और ये सीरीज उन्होंने प्रेग्नेंसी में ही शूट की थी। इसमें एक्ट्रेस ने लज्जो का किरदार निभाया था।

एक तरफ जहां एक्ट्रेसेज बेबी होने के बाद इंडस्ट्री से ब्रेक ले लेती हैं। वहीं इस बारे में ऋचा के विचार बिल्कुल अलग हैं। एक्ट्रेस मदरहुड और करियर दोनों पर फोकस करने के लिए तैयार हैं।

ऋचा ने साइन की कॉमेडी फिल्म

दरअसल पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने एक फिल्म साइन कर ली है और वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी कहानी अमितोष नागपाल ने लिखी है। फिल्म का प्लॉट उत्तर भारत पर आधारित है।

इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मैं सभी महिलाओं से इस पर बात तो नहीं कर सकती क्योंकि इस पर सबके अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन मैं डिलीवरी के बाद लंबा ब्रेक लेने वालों में से नहीं हूं। मेरे पास कई पेंडिंग काम हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहूंगी।"

यह भी पढ़ें: 'यूटरस नहीं तो ज्ञान...' Deepika Padukone के सपोर्ट में भोली पंजाबन ने दिया ऐसा जवाब, लोगों की बोलती हुई बंद

एक्ट्रेस ने कहा - मैंने जो सीखा अपनी मां से सीखा

ऋचा ने कहा कि वो इसका इंस्पिरेशन अपनी मां से लेती हैं जिन्होंने दोनों ही काम को बखूबी निभाया है। मुझे लगता है कि मैं भी ये जिम्मेदारी इसी तरह निभा सकती हूं क्योंकि ये डिपेंड करता है कि आपका सपोर्ट सिस्टम कैसा है और पार्टनर कितना सपोर्ट करता है। मेरे मामले में मैं खुशनसीब हूं कि मुझे दोनों ही चीजें अच्छी मिली हैं।

मैंने मुंबई में कई ऐसी महिलाओं को देखा है जो प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में लोकल से काम पर जाती हैं। मैं इसे मेडिकल कंडीशन की तरह ट्रीट करना नहीं चाहती हूं क्योंकि ये लाइफ का एक नेचुरल पार्ट है।

बता दें कि ऋचा को स्क्रिप्ट काफी ज्यादा पसंद आई है और वो इस फन कंसेप्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम अगस्त में शुरू हो जाएगा और फिल्म अक्टूबर से ऑन फ्लोर होगी। सर्दियों में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Ali Fazal एक्टिंग से लेंगे ब्रेक! इस वजह से गुड्डू भैया' ने लिया इतना बड़ा फैसला, जल्द बनेंगे पापा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।