Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Richa Chadha Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा को अशोक पंडित ने बताया ‘अर्बन नक्सली’, मनोज मुंतशिर ने भी लगाई लताड़

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 07:37 PM (GMT+05:30)

    Richa Chadha Tweet Controversy ऋचा के विवादित ट्वीट पर हंगामा थमने का नाम नहीं लेकर रहा है। अब शनिवार को एक बार फिर अभिनेता अशोक पंडित ने ट्वीट कर अभि ...और पढ़ें

    Richa Chadha Tweet Controversy: Ashok Pandit again Targeting called Richa Chadha an Urban Naxali.
    Richa Chadha Tweet Controversy: Ashok Pandit again Targeting called Richa Chadha an Urban Naxali.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Richa Chadha Tweet Controversy: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां कई कलाकार ऋचा का बचाव करते दिख रहे हैं तो दूसरी ओर अनुपम खेर अक्षय कुमार, विवेक रंजन अग्निहोत्री और अशोक पंडित उन्हें लताड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।

    अब शनिवार को एक बार फिर अभिनेता-निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेत्री पर निशाना साधा है और उन्हें अर्बन नक्सल बताया है। अभिनेत्री को बताया अर्बन नक्सल अभिनेता अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें एक छोटी-सी बच्ची भारतीय सेना एक जवान के पैर छुती हुई दिख रही हैं और सेना के जवान उस बच्ची की कृतज्ञता का आभार जताते हुए उसको खूब प्यार कर रहे हैं।

    अशोक पंडित ने अभिनेता को बताया 'अर्बन नक्सल'

    इस वीडियो को शेयर कर अशोक पंडित ने लिखा, 'ऋचा चड्ढा जैसी अर्बन नक्सली खालाओं के लिए ये वीडियो एक बहुत बड़ा तमाचा है। ये बच्ची देश की शान है।' वहीं, अशोक पंडित के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोगों रीट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेत्री को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

     Ashok Pandit

    मनोज मुंतशिर ने भी लगाई क्लास

    गीतकार मनोज मुंतशिर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर शर्मिंदगी जताते हुए लिखा, 'कभी गर्व से कहता था कि मैं हिंदी फिल्म उद्योग में काम करता हूं, आज शर्मिंदगी होती है कि मैं उसे उद्योग का हिस्सा हूं जहां ऐसी घिनौनी सोच पनाह लेती है। प्रिय बॉलीवुड अगर आप ऐसे देशद्रोहियों का बॉयकॉट नहीं कर सकते, तो अपने बॉयकॉट होने की शिकायत दोबारा मत करना।'

    खबरें और भी

    manoj

    क्या है माजरा 

    दरअसल, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने लिखा था कि सरकार के आदेश दे तो हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी (POK) को वापस ले सकते हैं। इसी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना पर तंज कसते हुए लिखा, Galwan Says hi और इसके बाद एक्ट्रेस को लोगों ने ट्विटर पर खरी-खोटी सुनाते हुए क्लास लगा दी और फुकरे 3 की बायकॉट के लिए एक कैंपेन भी शुरू कर दिया है।

    अक्षय कुमार, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी लगाई क्लास

    ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद लगातार बॉलीवुड सेलेब्स भी उनपर निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अशोक पंडित जैसे कलाकारों ने उनकी भत्सना की थी। जबकि शुक्रवार को द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए लिखा, मैं इस बात से सच में हैरान नहीं हूं, वो वास्तव में भारत विरोधी महसूस करते हैं। दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है और फिर वे पूछते हैं कि लोग बॉलीवुड की फिल्म का बायकॉट क्यों कर रहे हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस को जवाब देते हुए लिखा, हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति इतना अन्या पूर्ण नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।

    प्रकाश राज, स्वरा भास्कर ने किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

    अक्षय कुमार की तीखी प्रतिक्रिया के बाद साउथ के सुपरस्टार राज प्रकाश राज ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है। जबकि शनिवार को स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक हैंडल से ऋचा चड्ढा को टैग करते हुए उन्हें सपोर्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को ऋचा चड्ढा पर दिए बयान के लिए ट्रोल करने वालों को अमित मिश्रा ने लगाई लताड़, कहीं ये बात