Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी राहा ने रिद्धिमा कपूर को दिया है खास नाम, सुनते ही पिघल जाती हैं बुआ

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 02:25 PM (IST)

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर पर उनकी बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी जान छिड़कती हैं। यहां तक कि वो अलग- अलग शहर में रहते हुए भी दोनों अक्सर फेस ...और पढ़ें

    रिद्धिमा कपूर साहनी बताई भांजी राहा कपूर की बातें, (X Image)
    रिद्धिमा कपूर साहनी बताई भांजी राहा कपूर की बातें, (X Image)

    HighLights

    1. रिद्धिमा कपूर को बुआ नहीं बुलाती राहा
    2. रिद्धिमा के कुत्ते से है राहा का प्यार
    3. रोज राहा से रिद्धिमा करती हैं बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बेहद पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। नन्ही- सी उम्र में राहा कपूर अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। पापा- मम्मी के साथ उनकी बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी भतीजी पर जान छिड़कती हैं। हाल ही में उन्होंने राहा कपूर को लेकर बात की और बताया कि वो उन्हें क्या कहकर बुलाती है।

    ऋषि कपूर के निधन के बाद बदली जिंदगी

    रिद्धिमा कपूर साहनी ने अनुष्का अरोड़ा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में खुलासा किया कि उनके पिता के निधन के बाद, उनका पूरा परिवार बहुत करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि परिवार में कुछ और लोगों के गुजरने के बाद से अब सब पहले से ज्यादा क्लोज आ गए हैं। कपूर फैमिली अब वे अक्सर एक-दूसरे को फोन करते हैं और हर दिन एक-दूसरे से न मिलने के बावजूद, वे संपर्क में रहते हैं और जानते हैं कि एक-दूसरे की जिंदगी में क्या हो रहा है।

    रिद्धिमा को राहा ने दिया क्यूट नाम

    रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के बारे में बात करते हुए उनकी कुछ क्यूट हरकते बताई। रिद्धिमा ने कहा कि राहा कपूर उनकी स्ट्रॉबेरी हैं। उन्होंने ये भी खुलासा कि राहा अपनी बुआ को क्या कहकर बुलाती हैं। रिद्धिमा ने कहा कि रणबीर और आलिया की बेटी उन्हें 'बू' कहकर बुलाती है।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की गोद में बैठकर नए घर पहुंचीं राहा, पापा रणबीर कपूर और दादी नीतू कपूर भी साथ आए नजर

    रिद्धिमा की बेटी रणबीर को नहीं बुलाती मामा

    रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी बेटी और रणबीर कपूर संग उनकी बॉन्डिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी समारा, रणबीर को आरके कहकर बुलाती है, जबकि वो चाहती थीं कि बेटी एक्टर को मामू, अंकल या कुछ और कहकर पुकारे, लेकिन मामा जी नहीं। हालांकि, रणबीर कपूर चाहते थे कि भांजी उन्हें आरके कहकर ही बुलाए।

    खबरें और भी

    रिद्धिमा के पेट से राहा को है प्यार

    रिद्धिमा की क्यूटनेस के बारे में बताते हुए आगे कहा, "वो बहुत प्यारी है। हम फेसटाइम पर बात करते हैं, क्योंकि मैं दिल्ली में हूं और वो मुंबई में है, इसलिए वो हमेशा फेसटाइम करती है। उसे मेरा कुत्ता बेहद पसंद है। मेरे पास शिह त्ज़ु है, जिसका नाम किलियन है। राहा उसका नाम नहीं बोल पाती है, तो वो उसे किली बू, किली-एम, बू किली-एम कह कर बुलाती है, जो बेहद क्यूट लगता है। मेरा दिल पिघल जाता है, और मैं कहती हूं- Awwww मेरी बच्ची कितनी प्यारी है।"

    यह भी पढ़ें- नाना महेश भट्ट से मिलने पहुंची Raha Kapoor, ब्लू फ्रॉक में आलिया भट्ट की बेटी दिखीं बेहद क्यूट