Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rio Kapadia Death: रियो कपाड़िया के निधन से टूटा अभिषेक बच्चन का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर को दी श्रद्धांजलि

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:08 PM (GMT+05:30)

    Rio Kapadia Passed Away हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार रियो कपाड़िया का 14 सितंबर को निधन हो गया। एक्टर के देहांत की खबर सुनकर हर कोई हैरान और हताश नजर ...और पढ़ें

    रियो कपाड़िया के निधन पर अभिषेक बच्चन ने जताया शोक (Photo Credit-Twitter)
    रियो कपाड़िया के निधन पर अभिषेक बच्चन ने जताया शोक (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. रियो कपाड़िया के निधन पर अभिषेक बच्चन ने जताया शोक
    2. इन फिल्मों में अभिषेक के साथ रियो ने किया काम
    3. शाह रुख खान के साथ भी रियो ने शेयर की स्क्रीन

    नई दिल्ली जेएनएन: Abhishek Bachchan On Rio Kapadia Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गुरुवार का बीता दिन बेहद बुरा साबित हुआ। मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। 66 के उम्र में फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    उनकी अचानक से हुए देहांत ने हर किसी को हैरान और हताश कर दिया। इस बीच अब रियो कपाड़िया के निधन पर घूमर फिल्म कलाकार अभिषेक बच्चन ने शोक जताया है।

    रियो कपाड़िया के निधन पर अभिषेक बच्चन ने जताया शोक

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की सूची में रियो कपाड़िया का नाम हमेशा शामिल रहेगा। उनके निधन से यकीनन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। साथ ही उनके साथ काम करने वाले कलाकारों का भी दिल टूट गया है। ऐसे में रियो के साथ फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर और बिग बुल' में नजर आने वाले सह कलाकार अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

    अभिषेक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- रियो कपाड़िया के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। हम दोनों ने मिलकर हैप्पी न्यू ईयर और द बिग बुल जैसी फिल्मों में साथ काम किया। आपके व्यक्तित्व के बारे में जितनी बात की जाए उतनी कम है।

    सबसे स्पष्ट, केयरिंग और सौम्य शख्सियत के धनी थे आप। मेरे पास आपके द्वारा बनाए गए कई स्केच हैं, आप बहुत याद आएंगे सर।आपकी फैमिली और दोस्तों को मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं।'' इस तरह से जूनियर बी ने अपने को-स्टार देहांत पर दुख प्रकट किया है।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे रियो

    अभिषेक बच्चन के साथ 'हैप्पी न्यू ईयर और बिग बुल' जैसी फिल्में करने के अलावा रियो कपाड़िया शाह रुख खान की 'चक दे इंडिया' में भी नजर आए थे। इतना ही नहीं 'दिल चाहता है, खुदा हाफिज, मर्दानी और श्री' जैसी कई मूवीज में उन्होंने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।

    इन फिल्मों को लिए रियो को हमेशा याद किया जाएगा। मालूम हो कि शुक्रवार को मुंबई में रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection: नहीं थम रहा 'जवान' का तूफान, 8वें दिन शाह रुख खान की फिल्म ने भरी हुंकार