Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara Chapter 1 Teaser: ऋषभ शेट्टी फिर दिखाएंगे अपना दम, 'कांतारा चैप्टर-1' का टीजर देखकर उड़ जाएगी नींद

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 01:15 PM (IST)

    Kantara Chapter 1 Teaser साल 2022 में साउथ राज्य से आई फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। लोकल कल्चरल बैकग्राउंड को लेते हुए बनी इस फि ...और पढ़ें

    First Look of Rishabh Shetty from Kantara A Legend Chapter-1
    First Look of Rishabh Shetty from Kantara A Legend Chapter-1

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kantara A Legend Chapter-1 First Look and Teaser: सितंबर 2022 में दक्षिण राज्य से आई 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। फिल्म का कॉन्सेप्ट लोगों ने बहुत पसंद किया था। वहीं, अब इसकी अपार सफलता के बाद मेकर्स प्रीक्वल (कांतारा ए लेजेंड चैप्टर-1) दर्शकों के सामने रखना चाहते हैं। फिल्म से ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज कर दिया गया है।

    'कांतारा' के प्रीक्वल का टीजर रिलीज

    'कांतारा' ऋषभ शेट्टी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट फिल्मों में से एक है। यह 2022 की भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही, जिसने अपने कलेक्शन से बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों तक को मात दी। 'कांतारा' की स्टोरी सबने देखी। मेकर्स अब फिल्म के पहले पार्ट की स्टोरी लोगों को बताना चाहते हैं। मंगलवार को खूंखार अवतार में ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट लुक शेयर किया गया।  

    इतनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

    'कांतारा' ने पिछले साल ग्लोबल स्तर पर तहलका मचाया था। फिल्म ने दर्शकों को लोक कथाओं पर आधारित कहानी से अपनी तरफ आकर्षित किया था। अब प्रीक्वल पार्ट से मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ ही टीजर जारी किया है।

    खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी डरावने अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर ने फैंस का फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। मूवी सिर्फ एक नहीं, बल्कि 7 भाषाओं में रिलीज होगी। 'कांतारा चैप्टर-1' को हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। कहानी का बड़ा हिस्सा मुख्य रूप से मैंगरोल में शूट किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kantara 2: एक बार फिर गूंजेगी देवता पंजुरी की दहाड़, 'कांतारा 2' का आया नया अपडेट; इस महीने से शूटिंग शुरू…