Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रितेश-जेनेलिया के बेटे ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, 'राजा शिवाजी' में बोले ऐसे डायलॉग्स, फैंस हुए मुरीद

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:34 PM (IST)

    रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा के छोटे बेटे ने 10 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही सोशल मीडिया यूजर्स को दीवाना बना दिया है। ...और पढ़ें

    रितेश देशमुख के बेटे का एक्टिंग डेब्यू/ फोटो- Instagram

    रितेश देशमुख के बेटे का एक्टिंग डेब्यू/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रितेश देशमुख जल्द ही अपना ड्रीम प्रोजेक्ट लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। 10 साल के कड़े संघर्ष के बाद उनकी मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

    इस ऐतिहासिक फिल्म में जहां अभिषेक बच्चन से लेकर जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे दिग्गज सितारे अहम भूमिका में हैं, तो वहीं 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में एक खास चेहरे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह चेहरा कोई और नहीं, बल्कि रितेश देशमुख के छोटे बेटे राहिल देशमुख (Rahyl Deshmukh) हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से इंटरनेट को हैरान कर दिया है।

    एक्टिंग की दुनिया में राहिल देशमुख ने रखा कदम

    सोमवार को मेकर्स ने मुंबई में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर की शुरुआत में युवा छत्रपति शिवाजी महाराज 'स्वराज' के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे इस महान योद्धा के शुरुआती जीवन की एक मजबूत झलक मिलती है। फिल्म में मराठा वीर योद्धा के बचपन का यह दमदार किरदार रितेश देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल ने ही निभाया है।

    रितेश देशमुख के लाडले राहिल के इस चंद सेकंड के सीन ने लोगों का ध्यान पूरी तरह से अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म में वह जिस तरह से आत्मविश्वास के साथ डायलॉग्स बोल रहे हैं, फैंस उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राहिल महज 10 साल के हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में जिस तरह से उन्होंने कैमरे के सामने अभिनय किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 22 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे Salman Khan और अभिषेक बच्चन, डायरेक्टर ने किया बड़ा ऐलान

    2016 में हुआ था राहिल का जन्म

    आपको बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 में हुआ था, जबकि राहिल देशमुख का जन्म साल 2016 में हुआ। रितेश देशमुख के दोनों बेटे जब भी पपाराजी या मीडिया के सामने आते हैं, तो जिस विनम्रता से वे हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं, उसकी फैंस हमेशा खूब तारीफ करते हैं।

    ट्रेलर में राहिल को देखकर अब यह साफ लग रहा है कि वह एक्टिंग फील्ड में आगे चलकर एक टॉप एक्टर बन सकते हैं। हालांकि, रितेश ने साल 2016 में ही यह स्पष्ट कर दिया था, "मेरे बेटे जिंदगी में जो चाहे वह कर सकते हैं। हर बच्चे को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार होना चाहिए।"

    rahyl

    कब रिलीज होगी 'राजा शिवाजी'?

    फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो यह मराठा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी, उनके शौर्य और उनके बलिदान पर आधारित है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा महेश मांजरेकर, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह भव्य फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 10 साल बाद पूरा हुआ Riteish Deshmukh का बड़ा सपना, 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े पति-पत्नी