यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RRKPK: ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बना था रणवीर का टीचर, दिल्ली ब्वॉय बनने के लिए दी थी ट्रेनिंग
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार ...और पढ़ें

HighLights
- युवराज दुआ ने रणवीर सिंह को दी थी ट्रेनिंग
- 12 दिनों तक रणवीर सिंह को दिल्ली ब्वॉय के एक्सेंट बनने की दी गई थी ट्रेनिंग
- 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। 'जयेश भाई जोरदार' और 'सर्कस' के बैक टू बैक फ्लॉप होने के बाद रणवीर ने करण जौहर की फिल्म से दमदार वापसी की।
इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आईं। फिल्म में रणवीर सिंह ने पंजाबी लड़के 'रॉकी रंधावा' का किरदार निभाया था।
बचपन से मुंबई में पले-बड़े रणवीर सिंह ने इस फिल्म में दिल्ली ब्वॉय का किरदार निभाया था, जहां उन्हें दिल्ली के लड़के का एक्सेंट पकड़ना था और इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर युवराज दुआ ने स्पेशल ट्रेनिंग दी थी।
युवराज दुआ ने की थी रणवीर सिंह की मदद
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने किरदार में ढलने के लिए रणवीर सिंह को बॉम्बे के लड़के के व्यक्तित्व को छोड़ना और वेस्ट दिल्ली के लड़के का लहजा सीखना था, जिसमें उनकी कंटेट क्रिएटर युवराज दुआ ने की थी।
हाल ही में इंडियन एक्स्प्रेस को दिए गए इंटरव्यू में युवराज दुआ ने कहा, "फिल्म के स्टार्ट होने से 12 दिन पहले मैं मुंबई गया था, जहां रणवीर के साथ मैंने समय बिताया। मैंने उन्हें तैयार नहीं किया, सिर्फ उनसे बातें की। उन्होंने मेरी जिंदगी के बारे में मुझसे पूछा और मैंने उनकी जिंदगी के बारे में जाना।
खबरें और भी

इस दौरान रणवीर ने वेस्ट दिल्ली के लड़के के लहजे और तौर-त तरीकों को समझना शुरू कर दिया। कोई भी डिक्शनरी ऐसी नही है, जो आपको किसी भी एक्सेंट को पकड़ना बता सके"।
रणवीर सिंह के डायलॉग्स में करवाया इम्प्रोवाइज
युवराज दुआ ने रणवीर सिंह के डायलॉग्स के बारे में बात करते हुए कहा, "रणवीर सिंह और मैं दोनों जान जाते थे, जब उनके डायलॉग्स में पंच नहीं आता था। जहां भी उन्हें लगता था वो मुझसे कहते थे 'ये बता कैसे बोलेंगे'। तो हम उस पर काम करते थे, उसे मोडिफाय करते थे।
View this post on Instagram
हमने अलग-अलग तरह के सेट पर इम्प्रोवाइजेशन किये है। युवराज दुआ क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं, ऐसे में उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह के घर में थे, तो उन्होंने उन्हें क्रिकेट भी खिलाया था। युवराज दुआ के सोशल मीडिया पर सात लाख 15 हजार फॉलोअर्स हैं।