यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
What Jhumka Song Teaser: कल गिरेगा रानी का 'झुमका', 'Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani' के नए गाने का टीजर रिलीज
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने के बाद फैंस को फि ...और पढ़ें

HighLights
- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना बुधवार को होगा जारी
- फिल्म के सेकंड सॉन्ग 'झुमका' का टीजर हुआ आउट
- रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की दिखी सिजलिंग केमेस्ट्री
नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Jhumka Teaser: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की न्यू लव स्टोरी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बस कुछ ही दिनों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म इसी महीने थिएटर्स में लगेगी। ऐसे में मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रहे हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का एक गाना 'तुम क्या मिले' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। अब रणवीर-आलिया के नटखट रोमांस से भरे 'वॉट झुमका' गाना भी रिलीज होने के लिए तैयार है।
'रॉकी और रानी...' से 'झुमका' का टीजर
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'झुमका' का टीजर शेयर किया है। कुछ सेकंड के इस वीडियो में करण जौहर (Karan Johar) की हर फिल्म की तरह ढेर सारे बैकग्राउंड डांसर्स, आलीशान सेट और लोगों की जुबान पर चढ़ने वाले लिरिक्स देखने को मिले। 'वॉट झुमका' का टीजर फैंस को पसंद आया है। अब इंतजार है सॉन्ग के रिलीज होने की, जो कि बुधवार 12 जुलाई को होगा।
View this post on Instagram
वीडियो को आलिया भट्ट ने 'कल झुमका गिरेगा' कैप्शन के साथ शेयर किया है। वहीं, रणवीर ने लिखा, 'रानी का झुमका गिर रहा है...और मैं उसके प्यार में गिर रहा हूं।'
'वॉट झुमका' पर फैंस के रिएक्शन
शिफॉन साड़ी में आलिया और डेनिम जैकेट में रणवीर सिंह की केमेस्ट्री मासूमियत और चुलबुले अंदाज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है। फैंस ने टीजर पर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। एक ने लिखा, 'यह गाना शो मी द ठुमका' जैसा लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'झुमका गिरा दे...कहां-कहां से ला रहे ऐसे गाने।'
कब रिलीज हो रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'?
धर्मा प्रोडक्शन्स की कंपनी के बैनर तले बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग कश्मीर एरिया में की गई है। यह करण जौहर की पहली फिल्म बताई जा रही है, जिसकी पूरी शूटिंग इंडिया में हुई है।