Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rohit Shetty के घर पर गोली चलाने वालों पर लगा मकोका, फायरिंग मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 08:01 PM (IST)

    मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। इस मामले ...और पढ़ें

    रोहित शेट्टी के घर पर चली थी गोली (फोटो-इंस्टाग्राम)

    रोहित शेट्टी के घर पर चली थी गोली (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर गोली चलाने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटार्शन सेल ने जुहू में रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर गोलीबारी के सिलसिले में ये गिरफ्तारी की है।

    पांच राउंड हुई थी फायरिंग

    उन्होंने कहा, कुछ आरोपित पहले से ही गंभीर अपराधों में शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने मामले में सख्त मकोका की धाराएं लगाई हैं। एक फरवरी को दोपहर 12.45 बजे जुहू इलाके में शेट्टी की नौ मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई थी। एक गोली बिल्डिंग के अंदर एक जिम के शीशे पर लगी। लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य शुभम लोंकर का इस मामले में वांटेड में नाम है।

    Rohit (7)

    यह भी पढ़ें- 'कानूनी कार्रवाई होगी,' Golmaal 5 'दो और दो पांच' का रीमेक? डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने किया क्लियर

    रणवीर सिंह को भी मिली है धमकी

    उसने कथित तौर पर शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। लोंकर राकांपा नेता ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा वाले घर पर हुई फायरिंग में भी वांटेड लिस्ट में नाम है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अभिनेता रणवीर सिंह को भी अनजान लोगों से वाट्सएप पर धमकी मिली है। उन्हें शक है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रंगदारी के मकसद से इस धमकी के पीछे हो सकते हैं।

    Rohit

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, 20 जनवरी को आरोपी सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पुणे से मुंबई एक दोपहिया वाहन लेकर आए और विले पार्ले रेलवे स्टेशन के बाहर एक होंडा डियो स्कूटर खड़ी की, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर शूटर करने वाला था। माना जाता है कि संदिग्ध शूटर, जो बिहार का मूल निवासी है, अपने चार-पांच साथियों के साथ मुंबई में रुका था और घटना से पहले तीन-चार बार शेट्टी के घर की रेकी की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपितों को पुलिस हिरासत में भेजा