'कानूनी कार्रवाई होगी,' Golmaal 5 'दो और दो पांच' का रीमेक? डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने किया क्लियर
हाल ही ऐसी खबरें सामने आईं कि फिल्म गोलमाल 5 हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्म दो और दो पांच का रीमेक होगी। इस मामले को लेकर अब गोलमाल 5 के निर्देशक रोहि ...और पढ़ें
-1770633147761_m.webp)
गोलमाल 5 के निर्देशक रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
गोलमाल 5 को लेकर चर्चा में रोहित शेट्टी
दो और दो पांच से तुलना पर किया रिएक्ट
ये है गोलमाल 5 का आइकॉनिक कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम इन दिनों आने वाली फिल्म गोलमाल 5 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आईं कि रोहित की गोलमाल 5 साल 1980 में रिलीज होने वाली हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक मूवी दो और दो पांच का रीमेक है।
अब इस मामले को लेकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने मामले को लेकर अपना क्लियर कट सफाई दी है।
क्या दो और दो पांच का रीमेक होगी गोलमाल 5
बीते दिनों से फिल्म की शूटिंग और कास्ट को लेकर गोलमाल फ्रेंचाइजी की ये पांचवीं किस्त खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन सबसे अधिक ध्यान दो और दो पांच का रीमेक होने की वजह से इस अपकमिंग फिल्म ने खींचा है। इस मामले को लेकर अब रोहित शेट्टी की टीम की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है। जिसे तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है-
यह भी पढ़ें- अजय देवगन का जिगरी Golmaal 5 में बनेगा विलेन, इस सुपरस्टार की झोली में आई रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म?

मौजूदा समय में ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही कुछ खबरों बारे में एक हम सख्त सफाई देना चाहते हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि हमारी आने वाली गोलमाल 5 फिल्म'दो और दो पांच' से प्रेरित है या उस पर आधारित है। हम साफ तौर पर कहते हैं कि ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत, गुमराह करने वाली और पूरी तरह से झूठी हैं।
IMPORTANT... 'GOLMAAL 5' – ROHIT SHETTY CLARIFIES pic.twitter.com/MzU7oo2Vz6
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 9, 2026
सभी मीडिया हाउस, पब्लिकेशन, पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हमारा अनुरोध है कि वे बिना वेरिफाई की हुई जानकारी पब्लिश न करें और भम्रक जानकारियां न फैलाएं। रोहित शेट्टी या गोलमाल 5 से संबंधित कोई भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण पब्लिश करने से पहले आधिकारिक PR प्रतिनिधियों वेरिफाई कर लें। वरना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम यह भी निवेदन करते हैं कि अभी सर्कुलेशन में चल रही गलत खबरों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए या हटा दिया जाए।
गोलमाल 5 की कास्ट
हाल ही में ये भी खबर सामने आई थी गोलमाल 5 में बतौर विलेन सुपरस्टार अक्षय कुमार की एंट्री हुई है, हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये तय है कि अजय देवगन, श्रेयस तलपडे, अरशद वारसी, तुषार कपूर, करीना कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलााकर गोलमाल 5 में जरूर नजर आएंगे।