विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोलीबारी और धमकी से नहीं डरे Rohit Shetty? टाइट सिक्योरिटी के बीच होगी अजय देवगन की फिल्म की शूटिंग!

Published: Mon, 02 Feb 2026 04:22 PM (IST)

हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर चार राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी करने वाले आरोपियों को ...और पढ़ें

फायरिंग केस के बीच शूटिंग शुरू कर सकते हैं रोहित शेट्टी। फोटो क्रेडिट- एक्स

फायरिंग केस के बीच शूटिंग शुरू कर सकते हैं रोहित शेट्टी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू स्थित घर पर चार राउंड फायरिंग हुई। इस घटना ने एक बार फिर इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। रविवार को हुई इस घटना के बाद डायरेक्टर के घर पर पुलिस तैनात है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के बाद ही रोहित शेट्टी ने अपने सारे प्लांस कैंसिल कर दिए और दोस्तों से भी घर न आने की गुजारिश की। यही नहीं, गोलीबारी के बाद डायरेक्टर को धमकी भी दी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि इस गोलीबारी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। 

रोहित शेट्टी के फायरिंग केस में क्या हुआ?

फिलहाल, रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में पांच आरोपियों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड में हैं। इस घटना के बाद रोहित भी टाइट सिक्योरिटी के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी में हैं।

अजय की फिल्म की तैयारी में रोहित

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी 15 फरवरी के बाद अपनी आगामी फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, फायरिंग केस के बाद फिल्म की शूटिंग जारी होगी या नहीं, इसकी अभी ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कहा जा रहा है कि सेट पर माहौल बहुत सख्त होने वाला है।

60 लोगों की टीम रखेगी सुरक्षा का ध्यान?

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रोहित शेट्टी गोलमाल 5 के सेट पर लौटते हैं तो कम से कम 60 लोगों की टीम वाली सिक्योरिटी लगाई जाएगी। सेट पर एक्सेस-कंट्रोल्ड जोन होगा जिसमें रोहित काम करेंगे। इस जोन में जाने की इजाजत सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही होगी। 

Rohit Shetty Firing Case

यह भी पढ़ें- जब बॉलीवुड बना गैंगवार का मैदान, Rohit Shetty से पहले कई सितारों के घर चली थीं गोलियां

सेट पर हर शख्स की होगी स्क्रूटनी

यही नहीं, सेट पर आने वाले हर व्यक्ति, चाहे वह जूनियर आर्टिस्ट, वेंडर या फिर रोजाना काम करने वाला क्रू, उनका ID वेरिफिकेशन के साथ पहले से रजिस्ट्रेशन होगा। किसी को भी मौके पर एंट्री नहीं मिलेगी। गाड़ियों की आवाजाही भी रेगुलेट की जाएगी, सभी इक्विपमेंट ट्रक और वैनिटी वैन पहले से लॉग इन होंगे और एंट्री पॉइंट पर उनकी जाँच की जाएगी। लोकेशन और डेट की डिटेल्स भी जरूरत के हिसाब से दी जाएगी। फिलहाल, अभी डायरेक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- हमले के बाद Rohit Shetty ने कैंसिल किए अपने सभी प्लान, दोस्तों से की घर न आने की गुजारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।