Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus के फ्लॉप होने पर छलका रोहित शेट्टी का दर्द, कहा- पिछले कुछ हफ्ते बहुत बुरे...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 05:30 PM (IST)

    Rohit Shetty On Cirkus Flop रोहित शेट्टी का सोशल मीडिया पर दर्द छलक पड़ा है। अब उन्होंने जानकारी दी है कि पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए काफी खराब रहे है। इ ...और पढ़ें

    Rohit Shetty On Cirkus Flop: रोहित शेट्टी फिल्म निर्देशक है।
    Rohit Shetty On Cirkus Flop: रोहित शेट्टी फिल्म निर्देशक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty On Cirkus Flop: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्हें इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर देखा जा सकता है। वहीं, तस्वीर में उनके पीछे गाड़ियां उड़ती हुई नजर आ रही है। इस बीच रोहित शेट्टी कैमरे की ओर देखते हुए स्माइल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई है।

    रोहित शेट्टी की सर्कस फ्लॉप होने के चलते काफी किरकिरी हुई है 

    इस बीच फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की सर्कस फ्लॉप होने के चलते काफी किरकिरी हुई है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया है कि सर्कस के फ्लॉप होने से लेकर उनके एक्सीडेंट होने तक, सब कुछ अच्छा नहीं रहा। उनके और उनकी टीम को बहुत कुछ भुगतना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के साथ गुरु रंधावा ने की मस्ती, मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा- दोनों की जोड़ी क्यूट...

    सर्कस से लेकर एक्सीडेंट होने तक बहुत कुछ सहा है

    रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'सर्कस से लेकर एक्सीडेंट होने तक मेरी टीम और मैंने बहुत कुछ सहा है। पिछले कुछ सप्ताह बहुत कठिन रहे हैं।' इसके बाद वह कैपिटल में लिखते हैं, 'हम फिर से उठेंगे, हम गिरेंगे लेकिन हम फिर से खड़े होंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और इसे जीतेंगे।' उन्होंने आगे इस बात की जानकारी दी है कि इंडियन पुलिस फोर्स का अंतिम शेड्यूल शूट किया जा रहा है हैदराबाद में। इसके बाद सिंघम का अगेन का प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: Naatu Naatu के Golden Globes 2023 जीतने पर रिहाना ने RRR की टीम को फ्लाइंग किस देते हुए दी बधाई, देखें वीडियो

    इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी का एक्सीडेंट हो गया था

    इसके पहले रोहित शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी कि इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग करते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था लेकिन अब वह ठीक है। इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका है। उन्होंने भी एक वीडियो बनाकर रोहित शेट्टी के हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की भी अहम भूमिका है।

    खबरें और भी