यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koffee With Karan 8: 'आज कल एक्टर्स काफी इनसिक्योर हो चुके हैं', अजय देवगन के सामने रोहित ये क्या बोल गए
Koffee With Karan 8 करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में इस हफ्ते रोहित शेट्टी और अजय देवगन खास मेहमान बनकर आ रहे हैं। बॉलीवुड की ये सिंघम जोड़ी शो में मस ...और पढ़ें

HighLights
- रोहित शेट्टी ने एक्टर्स को बताया इनसिक्योर
- करण जौहर के शो में खास मेहमान बनकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी- अजय देवगन
- कॉफी विद करण 8 में शिरकत करेंगे रोहित- करण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के अब तक कई एपिसोड्स ऑनएयर हो चुके हैं। उनके शो में अब तक सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट सहित कई सितारे पहले ही शिरकत कर चुके हैं।
इस शो में निर्देशक करण जौहर सितारों से चिट-चैट करते हुए कई ऐसी बातें उगलवा देते हैं, जो आगे चलकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कॉफी विद करण में बॉलीवुड की 'सिंघम' जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी गेस्ट बनकर आ रहे हैं।
कॉफी विद करण के इस एपिसोड में अजय देवगन ने जहां फिल्में न चलने से लेकर बेटी नीसा देवगन के डेब्यू तक पर बात की, तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी ने एक्टर्स की इनसिक्योरिटी पर भी ऐसी बात कही, जिस पर करण भी हां में हां मिलाते दिखे।
रोहित शेट्टी ने कहा इस बात को लेकर इनसिक्योर हैं एक्टर्स
कॉफी विद करण 8 में शो के होस्ट करण जौहर ने आज की नई जनरेशन को लेकर रोहित शेट्टी क्या सोचते हैं, इस पर जवाब 'सिंघम 3' के निर्देशक से सवाल पूछा, तो डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा,
खबरें और भी
"मुझे लगता है कि आज की जनरेशन को बहुत ज्यादा इनसिक्योरिटी है और उन्हें हर चीज में सोशल मीडिया से स्वीकृति चाहिए। उन्हें उनसे वेलिडेशन चाहिए, जिसे वह जानते भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत ही इनसिक्योर है, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हैं, ये उनकी अपनी चीजें हैं, लेकिन शायद वो इस जनरेशन में जन्में हैं, इसलिए वो ऐसे हैं"।
करण जौहर भी दिखे रोहित शेट्टी से सहमत
रोहित शेट्टी की इस इनसिक्योरिटी वाली बात से करण जौहर भी सहमत नजर आए। करण ने कहा, "मुझे वो बहुत अच्छा लगता था, जब हम शाह रुख-सलमान अजय या अक्षय के पास जाते थे, तो वह किसी भी स्क्रिप्ट को चुनने के लिए अपने दिल की सुनते थे।
यह भी पढ़ें: Gadar 2: अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट, 66 साल के सनी देओल के लिए कही ये बात
वह तुरंत कहते हैं कि 20 मिनट में कहानी बता डॉन और 20 मिनट वह फिल्म की दुनिया क्या है, इसको समझने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनमें वह समझदारी है, आज के समय में आप इन यंग एक्टर के पास जाओ"।