Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेड लाइट पर बना 36 साल पुराना वो गाना, आज भी आशिकों के दिलों पर चलाता है छुरियां, 15 मिनट में हुआ था तैयार

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 08:40 PM (IST)

    आज जिस गाने की हम बात कर रहें हैं गीतकार समीर अंजान को उसका ख्याल रेड लाइट पर आया था। ये गाना आज भी प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गानों के पीछे एक दास्तां छुपी होती है। कोई भी गाना बस यूं ही बनकर तैयार नहीं हो जाता इसके पीछे एक लंबी-चौड़ी कहानी होती है। 90s के दशक में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसका एक कल्ट गाना आज भी हिट है।

    हम बात कर रहे हैं साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' की जिसमें राहुल रॉय अनु अग्रवाल ने पहली बार साथ काम किया था। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था और ये बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 57 साल पहले एक ही टेक में शूट हुआ था ये आईकॉनिक गाना, Kishore Kumar की आवाज में बना हुआ है कल्ट

    लवर्स के बीच पॉपुलर हैं आशिकी के गानें

    इस फिल्म के गानों को भी बहुत ही ज्यादा प्यार मिला। 'धीरे-धीरे से मेरी जिन्दगी में आना', 'मैं दुनिया भुला दूंगा', 'बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए','दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुझे' आज भी लवर्स के बीच काफी फेमस हैं।

    Rahul (4)

    इसी में से एक हिट गाना 'नजर के सामने जिगर के पास'(Nazar Ke Saamne Jigar ke pass) की कहानी बेहद दिलचस्प है। ये गाना महज 15 मिनट में बनकर तैयार हुआ था। गीतकार समीर अंजान ने खुद ये किस्सा सुनाया था कि इसका ख्याल उन्हें रेड लाइट पर आया था।

    खबरें और भी

    एक लाइन से तैयार हुआ पूरा गाना

    समीर अंजान ने एक पॉडकास्ट में इस पर बात करते हुए कहा,'15 मिनट में तैयार किए इस गाने की वजह से मुझे मेरा पहला फिल्मफेयर मिला। मराठा मंदिर से नवीन जी के घर से निकले, वर्ली तक आते-आते मैंने वो लाइन कही कि भाईजान एक लाइन याद आ रही है। नजर के सामने जिगर के पास कोई रहता है। उन्होंने कुछ गाना शुरू किया और कहा कि यार अच्छा है चलो करते हैं। फिर करते-करते वर्ली सिग्नल क्रॉस करते-करते गाना खत्म हो गया।'

    Rahul (3)

    महज 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की थी। आज भी कोई आशिक अपने प्यार का इजहार करने के लिए इसका इस्तेमाल बेधड़क करता है। गाने पर जमकर रील्स बनती है जोकि खूब वायरल होती हैं।

    यह भी पढ़ें- 42 साल पहले किशोर कुमार ने लेटकर गाया था Amitabh Bachchan के लिए गाना, आज भी कहलाता है कल्ट