Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Son of Sardar 2 की रोशनी वालिया? बड़े पर्दे से पहले टीवी पर किया था राज

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:31 PM (IST)

    अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसमें रोशनी वालिया (Roshni Walia) भी नजर आ रही हैं। 20 सितंबर 2002 ...और पढ़ें

    कौन हैं रोशनी वालिया (Photo Credit- Instagram)
    कौन हैं रोशनी वालिया (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सन ऑफ सरदार 2 की रोशनी वालिया कौन हैं
    2. बड़े पर्दे से पहले टीवी पर कर चुकी है राज
    3. 8 साल की उम्र में रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनोमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके पहले पार्ट को लोगों से भरपूर प्यार मिला था। वहीं, सीक्वल को भी बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। सिनेमा लवर्स मूवी को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। फिल्म की कास्ट में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा कई अन्य कलाकारों का नाम भी शामिल है, लेकिन चर्चा मूवी में नजर आई रोशनी वालिया की ज्यादा हो रही है। आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं?

    सन ऑफ सरदार 2 का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है। अजय देवगन की फिल्म में नजर आई रोशनी वालिया सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है, लेकिन रोशनी का एक्टिंग से पुराना नाता रहा है। 20 सितंबर 2002 को जन्मी रोशनी 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा रही हैं। आइए उनके करियर के बारे में बात करते हैं।

    कौन हैं सन ऑफ सरदार 2 की एक्ट्रेस रोशनी वालिया?

    रोशनी वालिया का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ और फिर वह अपनी मां और बहन के साथ मुंबई आ गई थीं। वर्तमान समय में एक्ट्रेस अपनी मां और बड़ी बहन के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Review: फीकी लगी अजय - मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री, मनोरंजन के मसाले ढेर सारे पर स्‍वाद नहीं

    हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में रोशनी ने अपने पेरेंट्स के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी की उनके माता-पिता का डिवोर्स हो चुका है।

    रोशनी ने अपने करियर की शुरुआत कब की?

    अभिनेत्री रोशनी वालिया ने अपने करियर की शुरुआत 7 साल की उम्र में एक विज्ञापन से की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने टीवी के शो 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' में काम किया।

    खबरें और भी

    टीवी पर रोशनी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया। साल 2013 में वालिया ने हॉरर टीवी शो 'खौफ बिगिन्स' में मैत्री का किरदार निभाया था।

    रोशनी को किस सीरियल से मिली पॉपुलैरिटी?

    रोशनी के काम की सराहना उनके हर सीरियल और शो में हुई। साल 2014 में टीवी पर शुरू हुए सीरियल भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप में एक्ट्रेस ने अपने अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

    Photo Credit- Instagram

    वहीं, साल 2015 में रोशनी वालिया ये वादा रहा नाम के एक हिट टीवी शो में दिखाई दी। साल 2019 में उन्होंने तारा फ्रॉम सतारा में अभिनय किया। इसके अलावा, वेब शो और म्यूजिक वीडियो में भी रोशनी वालिया नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं।

    यह भी पढ़ें- अजय देवगन की Son of Sardaar 2 में बड़ा 'गोलमाल', क्लाईमेक्स देख फैंस के चेहरे पर आई खुशी