यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Charan को वेल्स यूनिवर्सिटी करेगी सम्मानित, RRR के लिए एक्टर को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी आरआरआर (RRR) ने दुनियाभर में नाम कमाया। इसके साथ ही फिल्म के एक्टर्स भी ग्लोबल स्टार बन गए। आरआरआर ने एकेडमी अवॉर्ड ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आरआरआर की शान कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुनियाभर में नाम कमाने के बाद फिल्म ने एकेडमी अवॉर्ड में भी अपनी जगह बनाई। वहीं, आरआरआर के लिए लीड एक्टर राम चरण (Ram Charan) को वेल्स यूनिवर्सिटी सम्मानित करने जा रही है। साउथ सुपरस्टार को विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने वाली है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के इस सीन पर डायरेक्टर ने खेला 60 करोड़ का दांव, OTT राइट्स में नोटों की बारिश से नहाया 'पुष्पा राज'?
आरआरआर के लिए मिलेगा सम्मान
साउथ सुपरस्टार राम चरण पहले ही ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। अब जल्द उन्हें एक और महत्वपूर्ण मुकाम मिलने वाला है। उन्हें चेन्नई में स्थित प्रतिष्ठित वेल्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाने वाला है। यूनिवर्सिटी के आगामी ग्रेजुएशन सेरेमनी में राम चरण बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। राम चरण को ये सम्मान फिल्म आरआरआर की सफलता और दुनियाभर में नाम कमाकर ग्लोबल स्टारर बनने के लिए दिया जा रहा है।

राम चरण की आने वाली फिल्म
राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। राम चरण जल्द फिल्म गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड डीवा कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। हाल ही में एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।
यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक रोशन से कम नहीं होगा जूनियर एनटीआर का टशन, 'वॉर 2' से सामने आया विलेन का डैशिंग लुक
कब रिलीज होगी गेम चेंजर ?
गेम चेंजर का डायरेक्शन एस शंकर कर रहे हैं। वहीं, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत दिल राजू द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कियारा आडवाणी और राम चरण के साथ फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, समुद्र खानी, जयराम, सुनील और बॉलीवुड अभिनेता हैरी जोश भी नजर आएंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी इंतजार करना होगा।