Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्ट्रेस साधना और करिश्मा कपूर की मां के बीच क्या था नाता? एक गलतफहमी ने डाली रिश्ते में दरार

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 07:15 PM (IST)

    करिश्मा और करीना कपूर आदर जैन रणबीर कपूर ये सब एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री साधना का भी कपूर खान ...और पढ़ें

    करिश्मा कपूर और साधना के बीच है गहरा रिश्ता/ फोटो- Instagram
    करिश्मा कपूर और साधना के बीच है गहरा रिश्ता/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. कपूर खानदान से था साधना का रिश्ता
    2. उनकी बहन कपूर खानदान की है बहू
    3. राज कपूर की वजह से लड़ पड़ी थी बहनें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साधना 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में साल 1955 में कदम रखा था। फैंस न केवल साधना की अदाकारी के कायल थे, बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। साधना ने अपने करियर में लव इन शिमला, परख, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों में काम करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

    एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके रिश्ते की चर्चा कपूर खानदान के साथ होने लगी। ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी एक कजिन बहन कपूर खानदान की बहू बनी थी और वो बहन एक सफल अदाकारा भी थी।

    साधना की भांजियां भी बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियां हैं। हालांकि, एक समय ऐसा आया था जब द ग्रेट शो मैन की वजह से दो बहनों के बीच अलगाव हो गया था।

    करिश्मा कपूर और साधना का क्या है रिश्ता?

    प्रेम चोपड़ा से लेकर श्वेता बच्चन तक का रिश्ता कपूर खानदान से जुड़ा हुआ है। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री साधना का भी है, जिनकी कपूर परिवार से डोर जुड़ी है। दरअसल, साधना रिश्ते में अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की मौसी लगती हैं।

    यह भी पढ़ें: 50 साल की हुईं Karisma Kapoor, बहन Kareena Kapoor ने स्पेशल वीडियो के साथ दी बधाई

    साधना और करिश्मा की मां बबीता कपूर दोनों कजिन सिस्टर्स हैं। बबीता साधना के चाचा की लड़की हैं। साधना की तरह बबीता भी फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन बनना चाहती थीं, लेकिन वह फिल्मों में अभिनय करें, उससे पहले ही उनकी मुलाकात राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर से हो गयी और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

    खबरें और भी

    राज कपूर इस बात को अच्छे से जानते थे कि साधना और बबीता बहन हैं, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से उनकी छोटी बहन को लेकर बातचीत की। 

    जब राज कपूर की वजह से बबीता-साधना की बात हुई थी बंद

    Youtube चैनल बॉलीवुड नॉवेल ने साधना से जुड़ा ये पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते से नाखुश राज कपूर ने साधना को अपने फिल्म की शूटिंग पर बुलाया। उन्होंने साधना से बबीता को समझाने के लिए कहा कि वह कपूर खानदान की बहू बनने और फिल्मों में काम करने का सपना एक साथ न देखें।

    जब राज कपूर ने साधना से उनकी बहन बबीता के बारे में ऐसी बात कही तो उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुआ और वह एक्टर को खरी-खोटी सुनाकर वहां से निकल पड़ीं। जब ये बात बबीता तक पहुंची तो वह साधना से इस बात को लेकर काफी खफा हुईं कि उन्होंने उनसे ये सारी बातें डिस्कस क्यों नहीं की।

    जब साधना ने बबीता को ये समझाने की कोशिश कि राज कपूर को उनका और रणधीर कपूर का रिश्ता मंजूर नहीं है, तो उन्होंने अपनी बहन की एक नहीं सुनी और उल्टा उन्हीं को ही भला बुरा सुनाकर उनसे हमेशा के लिए अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor Birth Anniversary: 24 की उम्र में शुरू किया आरके स्टूडियो, फिल्म के लिए घर तक रख दिया गिरवी