Kartavya OTT Release: ओटीटी पर कर्तव्य पूरा करने आ रहे हैं Saif Ali Khan, रिलीज डेट का हुआ एलान
सुपरस्टार सैफ अली खान की एक फिल्म तीन साल से अटकी हुई है, जिसे अब रिलीज डेट मिलने की खबर आ रही है। ...और पढ़ें
-1777445566789_m.webp)
सैफ अली खान और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस मूवी में नजर आएंगे सैफ अली खान
तीन से अटकी है शाह रुख खान की मूवी
इस तारीख को रिलीज की जाएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में से एक हैं। सैफ उन बड़े एक्टर्स में भी शामिल हैं, जिन्होंने करियर में सबसे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। पिछले तीन सालों से सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म कर्तव्य बन रही है और लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं था।
माना जा रहा था कि शायद सैफ की कर्तव्य डिब्बाबंद हो गई, लेकिन अब खबर आ रही है कि 3 साल के बाद कर्तव्य को रिलीज डेट मिल गई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
कब रिलीज होगी सैफ की कर्तव्य
फिल्म कर्तव्य का निर्माण सुपरस्टार शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मूवीज की घोषणा में कर्तव्य का नाम भी शामिल हुआ था, जिससे ये साफ हो गया था कि शाह रुख और सैफ की ये फिल्म थिएटर्स नहीं, बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने रिजेक्ट कर दी थी 22 साल पुरानी फिल्म, सैफ अली खान के हाथ लगते ही बन गई थी कल्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से कर्तव्य की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर 15 मई 2026 को सैफ अली खान स्टारर कर्तव्य को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस मूवी में सैफ के अलावा अभिनेत्री रशिका दुग्गल, जाकिर हुसैन और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
-1777446501384.jpg)
इसी साल नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मूवीज की अनाउंसमेंट के दौरान सैफ अली खान की कर्तव्य का फर्स्ट लुक वीडियो भी रिलीज किया गया था, जिसमें सैफ पुलिस ऑफिसर पवन के किरदार में नजर आएंगे, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। इस केस की जांच के दौरान पवन को किन-किन समस्याओं को सामना करना पड़ता है, उसे फिल्म कर्तव्य में दिखाया जाएगा।
खबरें और भी
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स की तरफ से आया बयान
फिल्म के बारे में बात करते हुए, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वें मैसूर ने कहा , "'कर्तव्य' एक ऐसी कहानी है जो आपके साथ हमेशा रहती है क्योंकि यह कर्तव्य, अंतरात्मा और उन विकल्पों के बारे में कठिन सवाल पूछती है जो हम तब लेते हैं जब हमारे पास कोई आसान जवाब नहीं होता।
पुलकित की बेहतरीन कहानी, जिसे सैफ अली खान, संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी के दमदार अभिनय और सौरभ द्विवेदी के शानदार डेब्यू ने और ऊंचा उठाया है, फिल्म को एक प्रभावशाली और सच्ची आवाज देती है। हमें इस गहरी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लाने पर गर्व है, जो विचारोत्तेजक कहानियों को सामने लाने के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करती है।"
सैफ की अपकमिंग मूवीज
कर्तव्य के अलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें सैफ अली खान बतौर अभिनेता नजर आएंगे। गौर करें उनके वर्क फ्रंट की तरफ तो उसमें नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म हम हिंदुस्तानी का नाम शामिल है। इसके अलावा सैफ निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म हैवान में भी नजर आएंगे, जिसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।