Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hrithik Roshan ने रिजेक्ट कर दी थी 22 साल पुरानी फिल्म, सैफ अली खान के हाथ लगते ही बन गई थी कल्ट

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 08:29 PM (IST)

    सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है, जिसमें एक सैफ अली खान की कल्ट मूवी भी शामिल है। ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन और सैफ अली खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    ऋतिक रोशन और सैफ अली खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 22 साल पहले रिलीज हुई थी ये कल्ट मूवी

    2. ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी मूवी

    3. सैफ अली खान ने निभाया था अहम किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल होता है। पिछले दो दशक से ज्यादा समय से ऋतिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं।

    लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि उन्होंने 26 साल के एक्टिंग करियर में कई फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट भी किया है, जिसमें एक कल्ट क्लासिक मूवी का नाम भी शामिल है, जिसमें बाद में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए। इसका खुलासा उस फिल्म के निर्देशक ने हाल ही में किया है। 

    ऋतिक ने ठुकराई ये फिल्म

    साल 2000 में आई फिल्म कहो न प्यार है से ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद रातोंरात ऋतिक स्टार बन गए और इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ने लगी। इसके बाद ऋतिक रोशन को फिल्म हम तुम का ऑफर मिला था, जिसमें बाद में सैफ अली खान नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने किया कॉमेडी फिल्म Mess का एलान, हैंडसम हंक ने इस OTT प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ

    shabbir kumar (3)

    इस मूवी का डायरेक्शन कुणाल कोहली ने किया। हाल ही में कुणाल और ऋतिक को लेकर रोचक किस्सा स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में साझा करते हुए बताया है- 

    hum tum

    ऋतिक रोशन को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी। लेकिन वह इसे करने के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि उन्होंने कहा था, 'मुझे पक्का नहीं पता कि 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (2003) में मेरा किरदार कैसा दिखेगा या उसे लोग स्वीकार करेंगे या नहीं और जैसा कि हुआ भी उस फिल्म के लिए ऋतिक को स्वीकार नहीं किया गया और मैं प्रेम की दीवानी फ्लॉप रही। यही कारण रहा जो उन्होंने हम तुम को नहीं किया था। 

    खबरें और भी

    क्या आमिर को ऑफर हुई थी हम तुम

    इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर कुणाल कोहली से पूछा गया कि क्या यह सच है कि सैफ अली खान से पहले कई एक्टर्स ने 'हम तुम' में रोल करने से मना कर दिया था, जिनमें आमिर खान भी शामिल थे। यह सुनकर डायरेक्टर ने जवाब दिया- नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। सच कहूं तो आमिर ने असल में स्क्रिप्ट सुनी ही नहीं थी। उस समय वह रीना दत्ता से अपने पहले तलाक के दौर से गुजर रहे थे। इसलिए, वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। बता दें कि फिल्म हम तुम कमर्शियल तौर पर सफल रही है।

    यह भी पढ़ें- संजय दत्त की फिल्म में काम करने से Tabu ने किया था मना, बाद में बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर