Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan: अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान, ऑपरेशन थिएटर में चल रही सर्जरी, पत्नी करीना कपूर भी मौजूद

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:39 PM (IST)

    Saif Ali Khan बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सैफ अली खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर के फैंस के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (फाइल फोटो).
    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (फाइल फोटो).

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 'देवरा' की शूटिंग में बिजी सैफ अली खान को हॉस्पिटलाइज किया गया है। एक्टर को सोमवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी सर्जरी होनी है। अस्पताल में सैफ के साथ उनकी एक्ट्रेस पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी मौजूद हैं।

    हॉस्पिटल में भर्ती हुए सैफ अली खान

    सैफ अली खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। सामने आई जानकारी के मुकाबिक, उन्हें घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। एक्टर के घुटने की सर्जरी होनी है। इसलिए उन्हें एडमिट किया गया है। हालांकि, सैफ को चोट कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आई है।

    'देवरा' में दिखेंगे सैफ अली खान

    सैफ अली खान फिलहाल साउथ की फिल्म देवरा में काम कर रहे हैं। इसमें वह भहीरा के रोल में होंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) लीड रोल में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी इस फिल्म का मेन पार्ट होंगी। 

    'कॉफी विद करण 8' में नजर आए थे एक्टर

    सैफ अली खान कुछ दिन पहले ही 'कॉफी विद करण 8' में नजर आए थे। उन्होंने इस शो में शर्मिला टैगोर के साथ शिरकत की थी। कॉफी विद करण 8 का यह एपिसोड काफी चर्चा में रहा था। 

    'टशन' से शुरू हुई थी करीना संग लव स्टोरी

    सैफ और करीना कपूर की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की नजदीकियां फिल्म टशन के सेट पर बढ़ने लगी थीं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों एक दूसरे के प्यार में पढ़ चुके थे। इनका रिलेशन भी पब्लिक हो चुका था। सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। कपल के दो प्यारे बेटे- तैमूर और जेह हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: HanuMan Worldwide Collection: उधर मंदिर में विराजे भगवान राम, इधर 'हनु मैन' ने इस आंकड़े के साथ रचा इतिहास