Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan: स्टारडम के साथ विवाद का सफर, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के इन विवादों में घिर चुके हैं एक्टर

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 10:58 AM (IST)

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़ी एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया। गुरुवार की रात 2 बजे एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया गया। इसके बाद एक्टर को मुंबई ...और पढ़ें

    सैफ अली खान से जुड़े विवाद (Photo Credit- Instagram)
    सैफ अली खान से जुड़े विवाद (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सैफ अली खान पर हमला हुआ है
    2. हमले के बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया
    3. एक्टर का नाम अक्सर कई विवादों में घिरा रहा है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रात को गहरी नींद में सोने के दौरान जान लेने की कोशिश से किए गए हमले की कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर रात 2 बजे हमला हुआ है। इसकी खबर सामने आने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है। हमारे मुंबई के संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स चोरी के उद्देश्य से उनके घर घुसा था। इस दौरान उन्होंने अभिनेता पर चाकू से 6 बार वार किया। हमले के बाद अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती (Saif Ali Khan Hopsitalied) करवाया गया।

    सैफ अली खान के स्वास्थ्य को लेकर फैंस काफी चिंतिंत हैं और उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। आज बात उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों की कर रहे हैं, जब अभिनेता को ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं, ट्रोलिंग का प्रभाव उनकी फिल्म पर भी देखने को मिला था।

    आदिपुरुष फिल्म पर खड़ा हुआ था बवाल

    रामायण की कहानी पर आधारित आदिपुरुष फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। लंंकापति रावण का किरादर निभाने पर विवाद गरमाया था। एक्टर पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहात करने का आरोप लगा था। उनके एक बयान ने विवाद को और ज्यादा भयंकर रूप देने का काम किया था। एक्टर ने कहा था कि रावण के किरदार को मानवीय रूप से दिखाया जाएगा। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद अभिनेता ने अपना बयान वापस ले लिया था। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan LIVE Updates: सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में तीन आरोपी

    तैमूर के नाम पर ट्रोल हो चुके हैं सैफ-करीना

    सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा। दोनों के बेटे के जन्म के समय पर भी लोगों ने तैमूर नाम पर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं, हाल ही में लोकप्रिय कवि कमुार विश्वास ने एक टिप्पणी करते हुए सैफ पर निशाना साधा था। इसके बाद एक बार फिर से तैमूर के नाम पर विवाद खड़ा हो गया। कुमार ने कहा था कि फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को अपने बच्चों के नाम सोच-विचार करके रखने चाहिए। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    तांडव सीरीज पर भी खड़ा हुआ था बवाल 

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मों के अलावा सीरीज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने तांडव वेब सीरीज में एक नेता का किरदार निभाया था। इसके ऊपर भी जमकर विवाद देखने को मिला था। बाद में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'आप अपने काम से लगातार सिखते हैं। इस तरह के विषय और मुद्दों से दूर रहना चाहिए।' 

    ये भी पढ़ें- Kumar Vishwas ने Kareena Kapoor के बेटे के नाम पर खड़ा किया बवाल, कहा- ‘प्यारे बच्चे के लिए लफंगे का नाम…’