विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan: जानलेवा हमले से लेकर सर्जरी पूरी होने तक, सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें मामले की पूरी डिटेल्स

Published: Thu, 16 Jan 2025 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2025 04:09 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात गुरुवार को हमला हुआ। हमलावर ने एक्टर पर चाकू से वार किया। ...और पढ़ें

सैफ अली खान पर कैसे हुआ हमला (Photo Credit- Jagran)
सैफ अली खान पर कैसे हुआ हमला (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. सैफ अली खान पर देर रात हुआ हमला
  2. पुलिस ने सैफ पर हुए हमले पर जारी किया बयान
  3. सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर देर रात हुए हमले ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्मी दुनिया से जुड़े स्टार्स भी मामले पर लगातार हैरानी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

सैफ अली खान पर देर रात हुआ हमला

जब ज्यादातर लोग रात को सुकून की नींद ले रहे थे, तब एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ। यह मामला गुरुवार की रात 2 से 2.30 बजे का है। जब एक अज्ञात व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से अभिनेता के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसा था। आइए इस पूरे मामले में पल-पल के अपडेट्स जान लेते हैं। 

  • मुंबई पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुस गया।
  • इसके बाद वह सैफ के घर पर मौजूद नौकरानी से बदतमीजी करने लगा।
  • नौकरानी से हुई झड़प को देखते हुए सैफ अली खान बीच में आए।
  • उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की।
  • इस दौरान उस चोर ने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया।
  • हमलावर ने अभिनेता पर धारदार चाकू से 6 बार वार किया।

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर चाकू से हमले के दौरान कहां थीं करीना? पार्टी की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

अभिनेता को कहां-कहां लगी चोट?

सैफ अली खान को हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। एक्टर के परिवार की ओर से जारी की गई स्टेटमेंट में कहा गया कि वह अब खतरे से बाहर है। चलिए जानते हैं कि उन्हें कहां-कहां चोट लगी है।

  • हमलावर की वार से एक्टर को हाथ और गर्दन पर गहरी चोट लगी।
  • सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी पर भी वार किया गया।
  • डॉक्टर ने कहा कि रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया।
  • उनकी गर्दन पर 10 सेंटीमीटर लंबा घाव हुआ है।
  • सैफ की हालत स्थिर बताई जा रही है।
  • एक्टर को सर्जरी के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
  • डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

Photo Credit- Jagran

पुलिस ने मामले में दी ये जानकारी

अभिनेता पर हुए हमले की जांच में मुंबई पुलिस जुट गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बयान में कहा कि 'आरोपी चोरी के उद्देश्य से घर में घुसा था। हमले के एक आरोपी की पहचान की जा चुकी है। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर सीढ़ी के रास्ते से भाग गया।' मेड से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि मेड के सामने हमलावर ने क्या कुछ कहा था।

Photo Credit- Instagram

फिलहाल राहत की बात यह है कि एक्टर खतरे से बाहर है। इस जानकारी के सामने आने के बाद प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली है। 

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan: स्टारडम के साथ विवाद का सफर, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के इन विवादों में घिर चुके हैं एक्टर