Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्जरी के बाद घर लौटे Saif Ali Khan, टूटा हाथ देख फैंस चिंतित हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 03:34 PM (IST)

    आदिपुरुष के रावन यानी कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हॉस्पिटलाइज होने की खबर सामने आने के बाद फैंस को एक्टर की हेल्थ की चिंता थी। एक दिन अस्पताल में ...और पढ़ें

    सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैफ अली खान की हुई सर्जरी
    2. एल्बो सर्जरी के बाद घर लौटे एक्टर
    3. करीना कपूर भी दिखीं साथ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हेल्थ की न्यूज जबसे सामने आई, तब से फैंस उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में जानने के इच्छुक दिखे। एक्टर को ट्राईसेप्स सर्जरी के कारण हॉस्पिटलाइज किया गया था। वहीं, अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और डिस्चार्ज होने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है।

    पैपराजी के कैमरे में कैद हुए सैफ

    सैफ अली खान को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनके घुटने और पीठ की सर्जरी होने की बात कही गई थी। हालांकि, ठीक होने के बाद एक्टर ने अपना हेल्थ अपडेट देकर बताया कि उनकी ट्राईसेप्स की सर्जरी हुई थी। अब सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें सैफ, करीना के साथ पैपराजी के कैमरे में कैद हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

    वीडियो में सैफ को करीना के साथ घर की ओर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान वह थम्स अप दिखाकर पैपराजी से अपनी अच्छी सेहत की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर को विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। ये उसी चोट का दर्द था, जो एक्टर को परेशान कर रहा था।

    हाथ खोने वाले थे एक्टर

    इसके पहले जूम को दिए इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि अगर उनकी टाइमली सर्जरी नहीं होती, तो वह एक हाथ खो सकते थे। जब मेडिकल प्रोसीजर शुरू हुआ, तब ही समझ आया कि सर्जरी की जरूरत है। 

    खबरें और भी

    सैफ अली खान वर्कफ्रंट

    सैफ को जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में देखा जाएगा। इस फिल्म की स्टार कास्ट में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम भी शामिल है। 'देवरा' 5 अप्रैल, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिलहाल सैफ अली खान एक महीने के ब्रेक पर हैं। उन्हें 'देवरा' टीम ने स्पीडी रिकवरी की शुभकामनाएं दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Health Update: ऑपरेशन के बाद बोले एक्टर, 'अगर सर्जरी नहीं होती, तो एक हाथ खो देता'