Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरी गर्दन पर चाकू…', Saif Ali khan ने सुनाई अटैक की असली कहानी, स्टाफ के कारण बच पाई अभिनेता की जान

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 10 Feb 2025 02:12 PM (IST)

    सैफ अली खान इस वक्त अपनी नई फिल्म ज्वेल थीफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से अभिनेता ओटीटी पर फिर से वापसी करने वाले हैं। इस बीच अटैक के बाद उन्हों ...और पढ़ें

    लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने सुनाई अटैक के रात की कहानी (Photo Credit- Instagram)
    लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने सुनाई अटैक के रात की कहानी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ज्वेल थीफ में नजर आएंगे सैफ अली खान
    2. लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनाई घटना के रात की कहानी
    3. डिनर के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saif Ali Khan: सैफ अली खान के लिए इस साल की शुरुआत काफी मुश्किलों से भरी रही है। जनवरी के महीने में पूरा खान परिवार अभिनेता को लेकर परेशान रहा है। 16 जनवरी को हुई घटना ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। हालांकि अब अभिनेता की सेहत में काफी सुधार आया है। इसके अलावा वो जल्द ही अपनी नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसका हाल ही में ऐलान हुआ था। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में उनसे पहला सवाल इसी घटना को लेकर किया गया था जिसका पूरा वाकया एक्टर ने सुना दिया है।

    दरअसल 16 जनवरी की रात सैफ के घर एक शख्स चोरी के इरादे से घुस गया था। जब एक्टर को इस बारे में पता चला, तो वो भागते हुए उसकी तरफ गए और उसके बाद जो हुआ आप में से ज्यादातर लोग जानते ही हैं। मगर अब तक आपने अभिनेता के मुंह से इस घटना के बारे में नहीं सुना होगा। आइए बताते हैं सैफ के एंगल से ये कहानी क्या कहती है। 

    सोने की तैयारी कर चुके थे एक्टर

    सैफ ने बताया कि जिस रात हमला हुआ उसके कुछ वक्त पहले करीना कपूर किसी पार्टी में गई थीं। अभिनेता घर पर ही थे क्योंकि सुबह उन्हें किसी जरूरी काम पर जाना था। जब करीना घर वापस आईं, तो दोनों ने कुछ देर बात की और फिर सोने के लिए कमरे में चले गए। रात के करीब 2 बजे उनकी एक हाउस हेल्प भागते हुए उनके कमरे की तरफ आई और हड़बड़ाहट में बताया कि उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में एक शख्स घुस गया है, जो कि पैसे की डिमांड कर रहा है।

    सैफ की पीठ पर कई बार किया हमला

    हाउस हेल्प की बात सुनते ही अभिनेता बेटे की कमरे की तरफ भागे। सैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में आगे कहा कि जब वो वहां पहुंचे तो वो शख्स मास्क लगाए और दोनों हाथ में हेक्सा ब्लेड के साथ खड़ा था। एक्टर ने बिना सोचे समझे उस पर अटैक किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी हाथापाई में हमलावर ने सैफ की पीठ पर कई बार हमला कर दिया। उनकी गर्दन पर भी चाकू से कई घाव आए। एक्टर ने कहा कि उसके दोनों हाथों में चाकू था और वो निहत्थे थे। कुछ ही देर में उनका शरीर खून से लथपथ हो गया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- लो हो गए दर्शन! Vikrant Massey ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, बीवी संग वायरल हुई तस्वीरें

    हाउस हेल्प ने किया था बचाव

    जब मामला ज्यादा गंभीर हो गया तो एक्टरी की मदद करने के लिए उनकी हाउस हेल्प गीता आईं और उसने उस पर पीछे से हमला किया और उसे खींच कर सैफ के ऊपर से हटा दिया। इस दौरान गीता और सैफ दोनों ही कमरे से बाहर आ गए और वो शख्स कमरे के अंदर ही रह गया। दोनों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया, उन्हें लगा वो अंदर लॉक हो गया। हालांकि वो जिस पाइपलाइन से आया था वहीं से वापस भाग निकला। दोनों के हाथापाई के दौरान करीना जेह को लेकर वहां से तैमूर के कमरे में चली गई थीं।

    तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे सैफ

    जब करीना को इस पूरे घटना के बारे में पता लगा और उन्होंने देखा कि सैफ अली खान को कई चोटें आई हैं तो उन्होंने तुरंत एक्टर को अस्पताल ले जाने को कहा। क्योंकि उस वक्त वो खून से लथपथ थे। एक्ट्रेस घर के बाहर खड़े होकर ऑटो रिक्शा और कैब के लिए चिल्ला रही थीं। जिसके बाद सैफ तैमूर के साथ ऑटो में अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके गर्दन पर कई गहरे चोट के निशान हैं।

    ये भी पढ़ें- Sankranthiki Vasthunam OTT Release: क्राइम-कॉमेडी का इंतजार खत्म! थिएटर के बाद ओटीटी पर आ रही वेंकटेश की फिल्म