विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस सुपरहिट फिल्म को 100 प्रतिशत गलती मानते हैं Saif Ali Khan, सिर्फ एक वजह से मजबूरन करना पड़ा था काम

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:14 PM (IST)

14 साल पहले सैफ अली खान ने एक हिट मूवी दी थी लेकिन अब उन्होंने इसे अपनी 100 प्रतिशत गलती बताई है। जानिए उन्होंने किस फिल्म को अपनी गलती बताया...

सैफ अली खान ने हिट फिल्म को बताई गलती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सैफ अली खान ने हिट फिल्म को बताई गलती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 14 साल पुरानी फिल्म को सैफ ने बताया गलती

  2. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी सैफ की फिल्म

  3. सैफ अली खान ने दीपिका के रोल को बताया एक्साइटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 2012 में एक हिट फिल्म में काम किया था। अब 14 साल बाद एक्टर ने उस फिल्म को अपनी गलती बताया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह उस हिट फिल्म को नहीं करना चाहते थे।

यह फिल्म कोई और नहीं, होमी अदजानिया निर्देशित कॉकटेल (Cocktail) है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और सैफ, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और डायना पेंटी (Diana Penty) की तिकड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, सैफ को अपना कैरेक्टर पसंद नहीं आया था।

कॉकटेल को बताई गलती

कॉकटेल में सैफ अली खान ने गौतम की भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि गौतम का रोल उनके लिए सही नहीं था। उन्होंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए की, क्योंकि वह इसके प्रोड्यूसर थे। गल्फ न्यूज के साथ बातचीत में सैफ ने कहा-

मैंने वह रोल इसलिए किया क्योंकि हम उसे प्रोड्यूस कर रहे थे। वह एक ऐसी गलती थी जिसे टाला नहीं जा सकता था। 100 परसेंट वह एक गलती थी और स्क्रिप्ट का चुनाव भी थोड़ा पिछड़ा हुआ था। हालांकि, वह एक मजेदार और हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग फिल्म थी।

सैफ को पसंद था दीपिका का रोल

सैफ अली खान ने यह भी कहा कि उन्होंने कॉकटेल रोल के लिए नहीं की थी। वह चाहते थे कि किसी भी तरह यह फिल्म बन जाए। उन्होंने कहा-

मैंने यह रोल के लिए नहीं किया, बल्कि इसलिए किया ताकि फिल्म बन सके। आप कई वजहों से काम करते हैं। मुझे अच्छी तरह पता था कि वेरोनिका वाला रोल ही सबसे दिलचस्प है, लेकिन यह उन कामों में से एक है जिन्हें आप करते ही हैं।

आपको बता दें कि कॉकटेल में वेरोनिका का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। 

सैफ अली खान की आगामी फिल्म

सैफ अली खान इन दिनों साइको थ्रिलर हैवान (Haiwaan) के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म में एक्टर ने नेत्रहीन शख्स का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2016 में आई ओप्पम की हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें- Haiwaan बनकर छाने के लिए तैयार Akshaye Kumar और सैफ अली खान, एडवांस बुकिंग में किया शानदार कलेक्शन

यह भी पढ़ें- YouTube पर छा गया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में हुआ वायरल; प्रीतम ने दिया है संगीत