Haiwaan बनकर छाने के लिए तैयार Akshaye Kumar और सैफ अली खान, एडवांस बुकिंग में किया शानदार कलेक्शन
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिल्म 'हैवान' में साथ आ रहे हैं, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 18 साल बाद अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के साथ बड़े पर्दे पर फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
नजर आएगी अक्षय-सैफ की जोड़ी
अक्षय और सैफ आखिरी बार 2008 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'टशन' में साथ दिखे थे। अक्षय के इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने के साथ-साथ उनकी इस वापसी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
हालांकि, 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की दमदार कमाई और 'मिर्जापुर' (Mirzapur: The Movie) की भी अच्छी कमाई के चलते, अक्षय कुमार को प्राइम स्क्रीन और दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तगड़ा कॉम्पटीशन करना पड़ेगा।
कितना रहेगा पहले दिन का कलेक्शन?
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का मानना है कि 'हैवान' पहले दिन 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। उन्होंने एनडीटीवी को बताया,'एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि हैवान पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है। चूंकि अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोबारा वापस आ रहे हैं तो दर्शकों में इसको लेकर एक्साइटमेंट भी है।
-1788969131966.webp)
हालांकि स्पॉट बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया पहले दिन की कमाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस हिसाब से इसका पहला वीकेंड 30 करोड़ रुपये हो सकता है।'
अभी तक कितना हुआ है एडवांस कलेक्शन?
उनका मानना है कि इस जोड़ी के दोबारा साथ आने और प्रियदर्शन के निर्देशन से फिल्म को फायदा होगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक्ड सीट्स के साथ फिल्म ने अभी तक 72 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
दो घंटे 44 मिनट लंबी फिल्म 'हैवान' रोमांच और उतार-चढ़ाव से मस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
-1788969151754.webp)
फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे जिसे पहले कभी नहीं देखा गया, जिससे उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। वहीं, सैफ अली खान भी 'हैवान' में एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने अपने बर्थडे पर अनाउंस किया अगली फिल्म का टाइटल? विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ खूब जमेगी जोड़ी
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट तक थिएटर्स में चलेगा साइको-गेम, सेंसर बोर्ड से Haiwaan को मिली हरी झंडी
