Akshay Kumar ने अपने बर्थडे पर अनाउंस किया अगली फिल्म का टाइटल? विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ खूब जमेगी जोड़ी
अक्षय कुमार ने अपने 59वें जन्मदिन पर अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज 59 साल के हो गए हैं। ऐसे में एक्टर भला अपने नए प्रोजेक्ट को अनाउंस करने का मौका कैसे छोड़ सकते थे।
उनकी लेटेस्ट फिल्म हैवान (Haiwaan) रिलीज के इंतजार में है। वहीं विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ उनकी अगली फिल्म भी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है। ऐसे में लग रहा है कि एक्टर ने इस खास मौके को देखते हुए टाइटल अनाउंस कर दिया है।
क्या है अक्षय की अगली फिल्म का टाइटल?
अनीस बज़्मी (Anees Bazmee) की फिल्म में अक्षय के साथ काम करने वालीं को-स्टार्स राशि खन्ना और विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर अक्षय को उनके खास दिन की बधाई दी। अक्षय ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीपोस्ट किया और लिखा,'आप दोनों का बहुत-बहुत धन्यवाद! साफ है कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां हैं, बस हर तरफ मौजा ही मौजा होनी चाहिए!'

अनीज बज्मी ने अपने अंदाज में दी शुभकामनाएं
इतना ही नहीं, अनीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अक्षय को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, "हैप्पी बर्थडे, अक्षय जी! जब हमने पहली बार साथ काम किया था, तब से लेकर अब तक हमने जितनी भी यादें बनाई हैं, उनमें आपके काम के प्रति लगन, अनुशासन और सिनेमा के लिए आपके जुनून को देखना हमेशा सुखद रहा है।
अनीस ने आगे लिखा- 'आप अपनी हर फिल्म और हर किरदार में एक अद्भुत ऊर्जा लाते हैं, और आपकी इसी प्रतिबद्धता की मैं हमेशा तारीफ करता रहा हूं। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

अक्षय ने इसे अपनी स्टोरीज पर रीपोस्ट किया और जवाब में लिखा,'धन्यवाद, अनीस जी। आपके सेट पर काम करते समय मन में बस एक ही भावना आती है... मौजा ही मौजा! आगे जो कुछ भी होने वाला है, उसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
इससे साफ पता चलता है कि अनीस और अक्षय की साथ वाली फिल्म का टाइटल 'मौजा ही मौजा' है। बता दें कि अक्षय कुमार बहुत जल्द प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे जिसमें वो एक नेगेटिव कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। फिल्म 11 सिंतबर को रिलीज होने वाली है।
