विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saira Banu Trivia: एक्ट्रेस ने 'कोई जीता, कोई हारा' से लुक किया शेयर, लड़की से ग्लैमरस गर्ल बनने की बताई कहानी

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 12 Jul 2023 03:45 PM (IST)

Saira Banu Trivia सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। यह फोटो उनकी फिल्म कोई ...और पढ़ें

Saira Banu Trivia, Saira Banu film news, Dilip Kumar Wife Saira Banu
Saira Banu Trivia, Saira Banu film news, Dilip Kumar Wife Saira Banu

HighLights

  1. सायरा बानो ने 'कोई जीता, कोई हारा' से लुक किया है शेयर
  2. फिल्म से जुड़ी दी दिलचस्प जानकारी
  3. मां को भी किया याद

नई दिल्ली, जेएनएन। Saira Banu Trivia: सायरा बानो फिल्म एक्ट्रेस रही है। उन्होंने हाल ही में दिलीप कुमार के निधन के 2 वर्ष पूरे होने पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। इस पर वह अपनी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताती नजर आती है। अब उन्होंने अपनी फिल्म 'कोई जीता, कोई हारा' से एक लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि इस ड्रेस के लिए काफी मेहनत की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि यह ड्रेस उनकी मां ने तैयार किया था।

सायरा बानो ने 'कोई जीता, कोई हारा' से जुड़ी कौन सी बात बताई है?

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ की कई तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फिल्मों से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी बताई हैं। अब बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीर शेयर करते हुए इससे जुड़ा मजेदार वाकया बताया है। उन्होंने कहा है,

"यह मेरी पहली फिल्म है, जिसमें मैंने काफी ग्लैमरस भूमिका निभाई है। 'जंगली' बहुत ही सुपरहिट फिल्म थी और यह पहली भारतीय ईस्टमैन कलर फिल्म थी। इसके पहले, की सभी फिल्में लंदन कलर के लिए जाती थी। जंगली में मैंने बहुत ही अच्छे कपड़े पहने थे। तब मैं 16 साल की थी। उसमें मैंने बहुत ही साधारण लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मैं काफी ग्लैमरस लगी हूं।"

सायरा बानो ने मां नसीम बानो के बारे में क्या कहा है?

सायरा बानो ने आगे लिखा है,

"यह खूबसूरत लुक मैंने एक महान महिला मेरी मां नसीम बानो जी के कारण पाया है। उन्होंने मेरे सारे कपड़े और लुक डिजाइन किए थे। तब के जमाने में डिजाइनर नाम की चीज नहीं होती थी। सेट पर एक या दो टेलर हुआ करते थे। यह मेरे दिल की कहानी है। इस बारे में फिर कभी बताऊंगी। इस फोटो में जिन पंखों का उपयोग किया गया है। यह तब के जमाने के फेमस लीडो पेरिस से आए हुए हैं।"

सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी कितने वर्ष चली है?

दिलीप कुमार का निधन 2021 में हुआ है। सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी 55 वर्ष चली। दोनों ने कई फिल्मों में काम भी किया। दोनों की उम्र में 22 वर्ष का अंतर भी था।