580 करोड़ कमाने वाली Saiyaara की पहली सालगिरह, वेम्बली स्टेडियम में फिर मिले कृष और वाणी
'सैयारा' (Saiyaara) की पहली सालगिरह पर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने वेम्बली स्टेडियम में लॉन्च किया फिल्म का एक्सक्लूसिव कलेक्टर्स एडिशन विनाइल एलपी, स ...और पढ़ें
-1784370412434_m.webp)
सैयारा को हुआ एक साल पूरा
HighLights
सैयारा को हुआ एक साल पूरा
बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 580 करोड़ रुपये
वेम्बली स्टेडियम में फिर मिले अहान -अनीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स की सैयारा (Saiyaara) हाल के सालों की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक बनकर उभरी। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और वायआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित इस फिल्म ने दुनियाभर में 580 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस फिल्म ने अपन लीड कास्ट अहान पांडे (Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) को रातोंरात स्टार बना दिया और उन्हें इस पीढ़ी के सबसे बड़े जेन जी सितारों के रूप में स्थापित कर दिया।
सैयारा को पूरा हुआ एक साल
आज सैयारा अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर रही है और इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए वायआरएफ ने 'अहनीत' (जैसा कि उनके फैंस प्यार से उन्हें बुलाते हैं) के साथ एक यादगार पहल की। अहान और अनीत ने वेम्बली स्टेडियम पहुंचकर सैयारा के एक्सक्लूसिव कलेक्टर्स एडिशन विनाइल LP को लॉन्च किया। यह LP फिल्म के संगीत, भावनाओं और यादगार पलों से प्यार करने वाले प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए एक अनमोल कलेक्टिबल है।
यह भी पढ़ें- Saiyaara से भी बेहतरीन लव स्टोरी लेकर आ रहे जुनैद और साईं पल्लवी, Ek Din के ट्रेलर ने जगाई फैंस की उम्मीदें
क्यों खास है वेम्बली स्टेडियम
सैयारा के फैंस के लिए वेम्बली स्टेडियम का एक खास महत्व है। फिल्म के सबसे यादगार सीन में से एक में कृष कपूर (अहान) विशाल स्क्रीन पर वाणी बत्रा (अनीत) की आंखों को पहचानकर उसे ढूंढ निकालता है। फिल्म का भावनात्मक क्लाइमैक्स भी वेम्बली स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान कृष और वाणी के मिलने के साथ होता है। यही वजह है कि फिल्म की पहली सालगिरह पर LP लॉन्च करने के लिए वेम्बली से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती थी।
View this post on Instagram
क्या है इस LP में?
दो डिस्क वाले इस कलेक्टर्स एडिशन LP में सैयारा की पूरी संगीत यात्रा को संजोया गया है। LP-1 में ब्लॉकबस्टर साउंडट्रैक के सभी 9 गाने शामिल हैं, जबकि LP-2 में 16 ओरिजिनल बैकग्राउंड स्कोर कंपोजिशन और फिल्म के 9 सबसे शानदार डायलॉग्स, यानी टोटल 25 ट्रैक, शामिल किए गए हैं, ताकि दर्शक सैयारा की हर भावना को एक बार फिर महसूस कर सकें।
खबरें और भी
इस कलेक्टर्स पैक को बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है। इसमें एक खास 'सैयारा डायरी' भी शामिल है, जिसमें अक्षय विधानी, मोहित सूरी, अहान पांडे, अनीत पड्डा, तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अरसलान निज़ामी, इरशाद कामिल, द रिश, विशाल मिश्रा, राज शेखर, सचेत-परंपरा, मिथून और जॉन स्टुअर्ट एडुरी के दिल से लिखे संदेश शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें वाणी की नोटबुक से प्रेरित एक एक्सक्लूसिव इंक पेन और कृष व वाणी के दो विशेष डिज़ाइन किए गए बुकमार्क्स भी दिए गए हैं।
-1784370587347.jpg)
सैयारा का Collector's Edition Vinyl LP दुनिया भर के फैंस के लिए उपलब्ध होगा।
फिल्म को एक साल पूरा होने पर मोहित सूरी ने कहा, 'संगीत किसी भी प्रेम कहानी की आत्मा होता है, चाहे वह जिंदगी की हो या फिल्मों की। सैयारा के साथ मुझे यह पहले से कहीं ज्यादा महसूस हुआ। कृष और वाणी के रिश्ते की गहराई, उनकी मासूमियत और उनका जादू इन गीतों के बिना कभी पूरा नहीं हो सकता था। फिल्म के संगीत को दर्शकों ने जितना प्यार दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं'।
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और इसमें अहान पांडे और अनीत पद्दा ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म बिना प्रमोशन के रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स बनाए।