विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

60 सालों से कल्ट क्लासिक बना हुआ है Mukesh का गाना, हर प्रेमी का फेवरेट है पुराना रोमांटिक सॉन्ग

Published: Wed, 01 Jul 2026 03:48 PM (IST)

आजादी से पहले सिनेमा की आवाज बनने वाले गायक मुकेश ने 60 साल पहले एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग गाया था।

बॉलीवुड का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉलीवुड का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दिग्गज गायक मुकेश ने गाया था गाना

  2. 60 सालों से बना हुआ है सबका फेवरेट

  3. राज कपूर पर फिल्माया गया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा गायकों में से एक थे, जो आजाद भारत से पहले सिनेमा की आवाज बने थे। उन्होंने अपने शानदार सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गीत को आवाज दी थी। आज भी उनके द्वारा गाए गए नगमों को श्रोता खूब सुनना पसंद करते हैं। 

इस आधार पर हम आपको मुकेश (Mukesh) के एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 60 सालों से प्यार की परिभाषा बयां कर रहा है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

मुकेश का कल्ट सॉन्ग 

1945 में बतौर गायक मुकेश ने अपनी नई पारी का आगाज किया। हालांकि, वह सिनेमा जगत में एक्टर बनने आए थे, लेकिन कुछ मूवीज को करने के बाद उन्हें पता लग गया था कि एक्टिंग में उनका भला नहीं हो सकता। अभिनेता राज कपूर संग मुकेश की जोड़ी काफी हिट रही थी और उन्होंने राज साहब के लिए कई यादगार गीत भी गाए। उनमें से एक सॉन्ग रहा- सजन रे झूठ मत बोलो... (Sajan Re Jhoot Mat Bolo)।

यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गाना सुन बदल जाएगी जिंदगी, MS Dhoni का भी फेवरेट है 49 साल पुराना गीत

Sajan Re Jhoot Mat Bolo song

राज कपूर और वहीदा रहमान स्टारर फिल्म तीसरी कसम का ये गाना आज भी कल्ट माना जाता है। रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर प्यार में पड़ा हर शख्स इसे सुनना पसंद करता है। साल 1966 में आई तीसरी कसम फिल्म की सफलता में मुकेश के सजन रे झूठ मत बोलो... गाने ने अहम योगदान दिया था। 

singermukesh (3)

गौर किया जाए तीसरी कसम के सजन रे झूठ मत बोलो गाने की मेकिंग की तरफ तो इस गीत को मुकेश की गायिकी के अलावा संगीतकार शंकर-जय किशन की जोड़ी ने अपनी धुनों से तैयार किया, जबकि सॉन्ग के लिरिक्स को गीतकार शैलेंद्र ने अपनी कलम से लिखा था। इस तरह से मुकेश का सजन रे झूठ मत बोलो... बनकर तैयार हुआ। 

मुकेश ने 1300 से अधिक गाने

बतौर गायक मुकेश करीब 3 दशक तक सिनेमा जगत में एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने 1300 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। अन्य सिंगर्स की तुलना में ये संख्या कम इस वजह से लगती है, क्योंकि मुकेश का शुरुआती करियर एक एक्टर के तौर पर शुरू हुआ था, ना कि एक गायक के रूप में। 

यह भी पढ़ें- दीवानों का हाल-ए-दिल बयां करता है Mukesh का ये गीत, बेहद दर्द भरा है 3 मिनट 41 सेकेंड का गाना