विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म Kick 2? साजिद नाडियावाला ने एक्शन ड्रामा को लेकर किया खुलासा

Published: Tue, 23 Jul 2024 12:36 PM (IST)

साजिद नाडियावाला ने काफी समय पहले ये घोषणा की थी कि वो बहुत जल्द एक्शन फिल्म किक का सीक्वेल लेकर ...और पढ़ें

सलमान खान कब लेकर आ रहे किक 2
सलमान खान कब लेकर आ रहे किक 2

HighLights

  1. ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
  2. लीड किरदार में नजर आएंगी रश्मिका
  3. एक्शन थ्रिलर होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म किक को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म की झलकियां दर्शकों के दिमाग में अभी भी साफ हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडिज लीज किरदार में नजर आई थीं। इस बीच खबर आई थी कि मेकर्स बहुत जल्द फिल्म के सीक्वल का प्लान कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट की मानें तो किक 2, 2025 तक ऑन फ्लोर आ सकती है। मिड डे की खबर के अनुसार साजिद नाडियाडवाला डेविल की स्टोरी को आगे ले जाना चाहते हैं। फिल्म निर्माता इस समय सलमान खान के साथ सिकंदर में व्यस्त हैं। हालांकि इसको लेकर बातचीत शुरू हो गई है लेकिन अभी इसमें समय लग सकता है। बता दें कि सलमान खान और साजिद खान के बीच दोस्ती काफी गहरी है और दोनों किक 2 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Sikandar की स्टार कास्ट में शामिल हुए बाहुबली के कटप्पा, निभाएंगे ये अहम किरदार

लोगों ने किक को लेकर पूछे सवाल

इससे पहले किक के बारे में बात करते हुए साजिद नाडियावाला ने कहा था, 'मैंने किक के जरिए खुद को एक डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च किया। डिजिटल दुनिया में अभी भी लोग इस बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं कि फिल्म कब आ रही है? लोग मेरे से इस बारे में सवाल कर रहे हैं। तो मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि फिल्म ऑन पेपर है और इसको लेकर काम चल रहा है।'

बता दें कि सलमान खान इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2025 में रिलीज होगी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें सलमान खान एक दमदार रोल में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sikandar: शूटिंग के बीच आई 'सिकंदर' की अपडेट, मोबाइल के साथ दिखा Salman Khan का फिरोजा ब्रेसलेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।