Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    19 साल बाद आ रहा इस कल्ट क्लासिक का सीक्वल, Salman Khan को अक्षय कुमार से किया गया रिप्लेस?

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:01 PM (IST)

    निखिल आडवाणी अपनी 2007 की फिल्म का सीक्वल लाने की योजना बना रहे हैं। इसमें लीड रोल के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में निखिल आडवाणी की एक फिल्म आई थी नाम था 'सलाम-ए-इश्क' (Salaam-E-Ishq) ये मूवी हॉलीवुड फिल्म 'लव एक्चुअली' की अन-ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म में 6 कपल की कहानी दिखाई गई है जो प्यार, विश्वासघात और शादी जैसे विषयों को दर्शाती है।

    इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, आयशा टाकिया, शैनन एस्रा, सोहेल खान और ईशा कोप्पिकर सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आए थे। अब 19 साल बाद सलाम-ए-इश्क के सीक्वल को लेकर बात चल रही है।

    यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी से शादी...' Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास, फर्जी कमेंट पर भड़कीं 'क्वीन'

    किस एक्टर के नाम पर किया जा रहा विचार?

    वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, निखिल 'सलाम-ए-इश्क' का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रिय रोमांटिक एंथोलॉजी एक फ्रैंचाइजी में तब्दील हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें लीड रोल के लिए अक्षय कुमार के नाम पर विचार किया जा रहा है।

    Salam e Ishq

    इसके अलावा, खबरों के मुताबिक, सीक्वल की कहानी तीन कपल्स के बारे में होगी जिनकी स्टोरी एक-दूसरे से कनेक्टेड होगी। इनकी कहानी नियति, भाग्य और प्रेम के माध्यम से एक-दूसरे से टकराएगी। अक्षय और एक लीड एक्ट्रेस इस कहानी के मुख्य पात्र होंगे। सलाम-ए-इश्क की कहानी मॉडर्न रिश्तों की असलियत पर बेस्ड एक बिल्कुल नई कहानी बताएगी।

    खबरें और भी

    हालांकि पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को इस रोल के लिए कास्ट नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि सीक्वल आ रहा या नहीं इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन इसमें खिलाड़ी कुमार को कास्ट नहीं किया जा रहा, ये तय है।

    Salam e Ishq (2)

    तीसरी बार साथ आएंगे अक्षय-निखिल

    अक्षय और निखिल पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दोनों को चांदनी चौक टू चाइना और पटियाला हाउस में साथ देखा गया था। अगर सलाम-ए-इश्क में उन्हें कास्ट किया जाता है तो ये दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल, फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- डराने की तैयारी में Alia Bhatt, इस धांसू हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म में हुई एंट्री? 20 दिन तक शूट करेंगी एक्ट्रेस