डराने की तैयारी में Alia Bhatt, इस धांसू हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म में हुई एंट्री? 20 दिन तक शूट करेंगी एक्ट्रेस
आलिया भट्ट अब जल्द ही हॉरर जॉनर में कदम रख रही हैं। 2018 में रिलीज हुई सफल हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म का एक्ट्रेस हिस्सा बनी हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुर ...और पढ़ें

हॉरर फिल्म का हिस्सा बनीं आलिया भट्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 और 2027 के लिए आलिया भट्ट के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' शामिल हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के हाथ अब एक और बेहद सफल फ्रेंचाइजी लग गई है। इस मूवी में उनका रोल बहुत बड़ा तो नहीं है, लेकिन काफी पावरफुल जरूर है। कौन-सी है वह सफल हॉरर फ्रेंचाइजी, जिससे 'पटाखा गुड्डी' जुड़ने जा रही हैं? नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी डिटेल्स:
हॉरर फैंटेसी ड्रामा में हुई आलिया भट्ट की एंट्री
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो, एक्शन से लेकर रोमांस और कई सीरियस रोल्स करने के बाद अब आलिया भट्ट 'तुम्बाड़ 2' (Tumbbad 2) के साथ हॉरर वर्ल्ड में कदम रखने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद 'तुम्बाड़' की इस सफल फ्रेंचाइजी से हाल ही में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है और उन्होंने इस फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।
वह तकरीबन 20 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'तुम्बाड़ 2' में उनका स्क्रीन टाइम काफी लिमिटेड है, लेकिन उनका रोल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आएगा। साथ ही यह किरदार तीसरी फिल्म की नींव भी रखेगा। उनके किरदार की कहानी 'तुम्बाड़ 3' में भी जारी रहेगी और वह सोहम शाह के साथ मिलकर फिल्म के क्लाइमेक्स में जान डालेंगी।
यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 की स्टार कास्ट हुई फाइनल, Priyanka Chopra या Katrina Kaif किसने मारी बाजी?
-1777986464673.jpg)
आलिया भट्ट को पसंद आई फिल्म की स्क्रिप्ट
इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'गंगूबाई' एक्ट्रेस आलिया भट्ट को 'तुम्बाड़ 2' की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है, जिसकी वजह से उन्होंने बिना समय गंवाए मूवी के लिए हामी भर दी। इस बार 'तुम्बाड़ 2' की कहानी पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल और बड़े स्तर की होने वाली है। इसके साथ ही फिल्म का बजट भी काफी बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है।
खबरें और भी
-1777986488290.jpg)
'तुम्बाड़ 2' में सोहम शाह के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निमिषा सजायन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, आलिया के नाम पर अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। आपको बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'तुम्बाड़ 2' दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।