यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर पिता Salim Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'शादी की है कोई गुनाह नहीं'
Arbaaz Khan And Salim Khan अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी में पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया । शादी को दो दिन का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक अरबा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan And Salim Khan: अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग निकाह किया और जिंदगी की एक नई शुरुआत की।
इस शादी में पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। शादी को दो दिन का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक अरबाज खान और शूरा को कोई बयान सामने नहीं आया, लेकिन अब अरबाज के पिता सलीम खान ने बेटे की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan ने शेयर की Shura Khan संग निकाह सेरेमनी की खास तस्वीर, एक फ्रेम में नजर आया पूरा 'खान परिवार'
अरबाज की शादी पर सलीम खान ने दी प्रतिक्रिया
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बेटे की दूसरी शादी पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना ढेर सारा आशीर्वाद दिया है।

आगे जब उनसे पूछा गया कि किया इससे पहले अरबाज से अपनी शादी को लेकर उनके साथ कोई चर्चा की थी। इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि चर्चा की कोई जरूरत थी। वो यंग, एजुकेटेड और मैच्योर हैं और अपने निर्णय खुद ही ले सकते हैं। इसमें मेरी अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बस इतना बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं और मैंने कहा कि यह ठीक है।
खबरें और भी
कब और कहां हुई थी अरबाज और शूरा की मुलाकात
बता दें, अरबाज खान अपनी लेडी लव शूरा से फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर पहली बार मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। इस कपल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचाई।
.jpg)
6 साल पहले हुआ तलाक
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Wedding: अरबाज की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट, आप भी अब तक रहे हैं इससे अंजान
बता दें, शूरा से पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई थी। करीब 19 साल साथ रहने के बाद ये कपल 2017 में एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हुआ। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। पापा की दूसरी शादी में अरहान खान की मौजूद रहे थे। उन्होंने स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी थी।