4 बच्चों का बाप होने के बावजूद Salim Khan ने रचाई थी दूसरी शादी, इस वजह से Helen संग किया निकाह
खराब सेहत के चलते फिल्म लेखक सलीम खान का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हम आपको सलीम और हेलेन की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर सलमान ...और पढ़ें
-1771418078864_m.webp)
सलीम खान और हेलेन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
हेलेन संग सलीम खान ने रचाई थी दूसरी शादी
इस कारण फिल्म लेखक ने किया दूसरा निकाह
खराब सेहत के चलते हॉस्पिटल में सलीम साहब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद शोले फिल्म लेखक सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में सलीम साहब का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान के पिता की जिंदगी से जुड़े रोचक किस्सों के बारे में खूब चर्चा हो रही है।
उनमें अभिनेत्री हेलेन संग सलीम खान की दूसरी शादी का मामला हमेशा से हाईलाइट रहा है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का बाप होने के बावजूद सलीम ने हेलेन संग निकाह क्यों किया था।
सलीम खान ने क्यों की हेलेन से शादी
फिल्म राइटर सलीम खान और हेलेन की शादी का मामला सिनेमा जगत में हमेशा से बड़ा चर्चा का मुद्दा बना रहा है। इस मामले को लेकर सलीम खान ने जूम टीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और कहा था-
-1771419302169.jpg)
यह भी पढ़ें- Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत बेहतर, ब्रेन हैमरेज का हुआ इलाज; हालत स्थिर
हेलेन संग शादी करने का फैसला अचानक से नहीं लिया गया था। ऐसा भी नहीं था कि मैं अपनी पहली शादी से खुश नहीं था। लेकिन मेरी पहली पत्नी सलमा वह शख्स थीं, जिनको मैंने पहली बार ये बताया था कि मैं हेलेन से प्यार करता हूं। इससे पहले कि उन्हें गॉसिप मैगजीन या किसी और से इस रिश्ते के बारे में पता चलता, मैंने खुद उन्हें बता दिया।
खबरें और भी

इतना ही नहीं मैंने अपने बच्चों के सामने भी ये कबूला कि मेरी जिंदगी में कोई और भी है। मैं चाहता हूं कि तुम सब अपनी मां की तरह उसे इज्जत दो। रिश्तों के प्रति ईमानदार रहना बहुत जरूरी था। मैं बिना शादी के हेलेन के साथ रह सकता था, शायद उसको भी ऐतराज नहीं होता, लेकिन मेरे धर्म ने मुझे दोबारा शादी करने की इजाजत दी। मैं उसे स्टेटस देना चाहता था। इसीलिए मैंने उससे शादी की।
इस तरह से सलीम खान ने हेलेन संग दूसरा निकाह करने की असली वजह को बताया था। बता दें कि जब हेलेन और सलीम की शादी हुई, तब सलमान खान और उनके बाकी भाई-बहन काफी छोटे थे।
इस मूवी के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
सलीम खान और हेलेन की पहली मुलाकात फिल्म काबुली खान के सेट पर हुई थी। इस मूवी में हेलेन ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था, जबकि सलीम विलेन के किरदार में नजर आए थे।