Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तुम मुझसे नफरत करोगे...', Salman Khan ने भतीजे अरहान से आखिर क्यों कही ये बात? बताया- कितनी बार करना चाहिए माफ

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 11:42 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपने भतीजे और अरबाज खान के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ पॉडकास्ट में नजर आने वाले हैं। डंबबिरया ...और पढ़ें

    सलमान खान ने अरहान को दी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलमान खान ने अरहान को दी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरहान के पॉडकास्ट में नजर आएंगे सलमान खान
    2. सलमान खान को भतीजे अरहान को देंगे बड़ी सलाह
    3. खुद की इमेज को लेकर बोले सलमान खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पन्ने खुलने वाले हैं। मोस्ट बैचलर स्टार सल्लू मियां अपने भतीजे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ एक पॉडकास्ट करने वाले हैं, जिसकी पहली झलक ने ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। इस पॉडकास्ट में भाईजान ने अपने भतीजे को एक खास सलाह दी है।

    अरहान खान, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। एक चर्चित स्टार किड्स होने के अलावा वह एक अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पॉडकास्ट भी चलाते हैं, जिसका नाम डंब बिरयानी (Dumb Biryani) है। इस पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर अरबाज खान और सोहेल खान भी पहुंच चुके हैं। अब बारी सलमान खान की है।

    अरहान के पॉडकास्ट में आएंगे सलमान

    अरहान खान के पॉडकास्ट में सलमान खान आने वाले हैं, जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने एक प्रोमो शेयर करते हुए दिया है। 31 जनवरी को सलमान खान ने डंब बिरयानी का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें वह भतीजे अरहान को जिंदगी से जुड़ी बड़ी सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता की शुरुआती जर्नी से लेकर भतीजे के साथ मस्ती करने तक की झलक दिखाई गई।

    सलमान ने अरहान को सिखाई फैमिली वैल्यू

    इसके बाद अरहान खान चाचू के साथ पॉडकास्ट शुरू करते हैं। वीडियो में सलमान खान ने अरहान ने फैमिली वैल्यूज के साथ-साथ दूसरों को माफ करने से जुड़ी सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद से बात करने में कैसे हैं। सिकंदर एक्टर ने कहा, "आपको अपने परिवार और दोस्त के लिए मौजूद होना पड़ेगा। वह कोशिश जो आपको हमेशा जारी रखनी है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora के बेटे अरहान खान से दोस्त करते हैं सवाल, क्या है मम्मी का प्रोफेशन?

    अरहान को सलमान ने दी ये सलाह

    सलमान खान ने आगे बताया, "अगर मैं एक एडवाइस दूं कैसे मैं खुद से कैसे बात करता हूं, ठीक? तुम मुझसे नफरत करोगे। तुम मुझसे नफरत करोगे क्योंकि मैं खुद से बहुत कठोरता से बात करता हूं। आप एक आदमी को एक बार माफ कर सकते हो, दो बार कर सकते हो, तीसरी बार (हाथ झाड़ते हुए जेस्चर) चलो खल्लास।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "मैंने एक साल पहले लड़कों से बात की थी, मुझे यकीन नहीं है कि उन्हें सारी सलाह याद भी है या नहीं। मेरा पहला पॉडकास्ट डंब बिरयानी जल्द ही आने वाला है।" फैंस सलमान के इस पॉडकास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की लेट-लतीफी के चलते बिना शूट सेट से चले गए थे Akshay Kumar? खुद एक्टर ने बताया सच