Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेंटिलेटर पर Salim Khan! पिता की हेल्थ अपडेट रिवील होने से क्या नाराज हुए बड़े बेटे Salman Khan?

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 08:15 AM (IST)

    दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सलमान के नाराज होने की खब ...और पढ़ें

    सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील होने पर सलमान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील होने पर सलमान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टर्स ने मीडिया के साथ बातचीत में सलीम की हेल्थ अपडेट दी।

    अब ऐसी खबर आ रही है कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स का यूं सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील करना सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार को रास नहीं आया। वे सलीम खान से जुड़ी अफवाहों से बचना चाह रहे हैं और प्राइवेसी चाहते हैं।

    सलीम खान की हेल्थ को लेकर सतर्क परिवार

    सलमान खान ने डॉक्टर्स से साफ लफ्जों में मना किया है कि वे दोबारा ऐसा न करें। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फैमिली के एक क्लोज सोर्स ने बताया है कि हेल्थ एक प्राइवेट मामला है। आइडियली, मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया जाना चाहिए और कोई भी कम्युनिकेशन पूरी तरह से परिवार पर छोड़ देना चाहिए।

    Salman khan father

    पिता को लेकर प्राइवेसी चाहते हैं सलमान

    सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सलमान खान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ बता दिया है कि वे आगे कोई और डिटेल्स नहीं बताना चाहते हैं। यह समझा जा सकता है कि सलीम साब की सेहत में लोगों की बहुत दिलचस्पी है, लेकिन मेडिकल जानकारी एक कॉन्फिडेंशियल मामला है। परिवार सलीम खान की हालत के बारे में किसी भी तरह की फालतू की अटकलों या मीडिया स्क्रूटनी से बचना चाहता है।"

    खबरें और भी

    सलीम खान को क्या हुआ था?

    बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया के साथ बातचीत में सलीम खान की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, "उन्हें झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर हाई था। हमने उनका इलाज किया। हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा ताकि उनकी हालत और खराब न हो। ऐसा इसलिए नहीं था कि उनकी हालत क्रिटिकल थी। हमने वो जांच की जो जरूरी थीं।"

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के स्टारडम पर भारी पड़े थे Salim Khan, सलमान के पापा ने ली थी महानायक से ज्यादा फीस

    Salim Khan Health

    ICU में थे सलीम खान

    डॉक्टर ने आगे बताया था, "आज हमने उन पर एक छोटा सा प्रोसीजर किया है। मैं इसकी डिटेल्स में नहीं जाऊंगा। वह ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। कल तक वह वेंटिलेटर से हट जाएंगे। वह काफी ठीक हैं। मैं समझता हूं कि उम्र एक फैक्टर है। इसीलिए ठीक होने के प्रोसेस में समय लगेगा।"

    यह भी पढ़ें- सलमान के पिता Salim Khan की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट, Battle of Galwan एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है हालत?