यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा को विदाई देने अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, चीफ मिनिस्टर ने भी किये दर्शन
Salman Khan Arpita Khan Ganpati Visarjan 2023 सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल धूमधाम से गणपति बप्पा का अपने घर स्वागत करती हैं। वह डेढ़ दिन का गणपत ...और पढ़ें

HighLights
- डेढ़ दिन बाद सलमान खान- अर्पिता ने दी गणपति बप्पा को विदाई
- गणपति विसर्जन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान
- अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में शामिल हुए ये सितारे
नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Arpita Khan Ganpati Visarjan 2023: महाराष्ट्र में गणपति फेस्टिवल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर पर बप्पा का जोरदार ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हैं। हालांकि, अलग-अलग दिनों भगवान गणेश को विदाई दी जाती है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने घर पर गणपति बैठाती हैं।
उनके घर पर डेढ़ दिन के गणपति होते हैं। सलमान खान ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी थी। अब डेढ़ दिन बाद 'टाइगर-3' एक्टर बप्पा को विदाई देने के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे।
डेढ़ दिन बाद अर्पिता-सलमान ने किया गणपति बप्पा को विदा
अर्पिता खान और सलमान खान बहुत ही धूमधाम से गणपति सेलिब्रेशन करते हैं। बीते कई सालों में दबंग खान को गणपति विसर्जन पर ढोल नगाड़ों के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए देखा गया है। बुधवार को गणपति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे सलमान खान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। |
इस खास मौके पर सलमान खान ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अर्पिता के घर में जाने से पहले मीडिया कैमरा के लिए पोज दिए। 'टाइगर 3' एक्टर सलमान खान के अलावा भी अर्पिता खान के घर गणपति विसर्जन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई सितारे पहुंचे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Salman Khan Video: गणपति दर्शन के लिए बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, सामने आया भाईजान ये लेटेस्ट वीडियो
दिव्या खोसला से लेकर अनुषा दांडेकर तक सितारों का लगा मेला
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की भी बेटे आहिल के साथ फोटोज सामने आईं, जिसमें उन्होंने अपने हाथों में गणपति जी की छोटी मूर्ति को पकड़ा हुआ है, तो वहीं आयुष शर्मा और जहीर खान बड़ी गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर महाराष्ट्र्र के चीफ मिनिस्टर भी गणपति बप्पा का सलमान खान के साथ आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। इस वीडियो को सलमान खान के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।
💙 @BeingSalmanKhan beautiful mom #SalmaKhan ji ♥️ #Family #SALMANKHAN #BEINGHUMAN #TIGER3 #Tiger3Diwali2023 TIGER3 ROARS IN 50 DAYS pic.twitter.com/UAjNJ6YkMC
— 👑Neelikhan786 (@neelikhan) September 20, 2023
डिसक्लेमर: खबर में इम्बेड किया गया वीडियो ट्विटर से लिया गया है। जागरण.कॉम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
गणपति विसर्जन के मौके पर अर्पिता खान के घर पर सितारों का मेला लगा। अनुषा दांडेकर से लेकर दिव्या खोसला कुमार, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा गैलेक्सी अपार्टमेंट में विसर्जन के लिए पहुंचे। सलमान खान के अलावा हेलन और अर्पिता खान के भाई सोहेल खान सहित पूरे परिवार ने धूमधाम से बप्पा को 'पुढच्या वर्षी लवकर या' के साथ विदा किया।