Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गणपति विसर्जन के समय पसलियों पर हाथ रखकर नाचते नजर आए Salman Khan, दर्द में भी दिखा उत्साह

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:03 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान ने परिवार वालों के संग गणेश उत्सव मनाया। इस साल भी एक्टर की बहन अर्पिता खान के घर बप्पा विराजे। उनकी विदाई में पूरा परिवार एक साथ नजर आए। अब ...और पढ़ें

    सलमान खान ने गणपति विसर्जन में किया डांस
    सलमान खान ने गणपति विसर्जन में किया डांस

    HighLights

    1. सलमान खान ने किया दिल खोलकर डांस
    2. भांजी अलीजेह और अरहान भी आए नजर
    3. सभी घरवालों ने मिलकर की आरती

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर पर बप्पा बिठाए हैं और अब अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार इसका विसर्जन कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की बहन अर्पिता भी हर साल अपने घर पर बप्पा को बुलाती हैं।

    सलमान खान ने किया डांस

    अब अर्पिता के गणपति विसर्जन का वीडियो सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वैसे तो हर तरफ खुशियों का माहौल है लेकिन वीडियो में भाईजान की तकलीफ देख फैंस को उनकी चिंता होने लगी। 8 जुलाई को ढोल नगाड़े के साथ बप्पा की विदाई की गई। ऐसे में सब लोग जहां ढोल की थाप पर नाचते नजर आए वहीं भाईजान अपनी पसलियों पर हाथ रखकर धीरे-धीरे थिरकते नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में आएंगे कुल 20 कंटेस्टेंट्स, इस तरह के घर में शूट होगा सलमान खान का शो, देखें क्या है थीम

    एक्टर ने बप्पा के कान में कही विश

    सलमान को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अभी उनकी इंजरी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। हालांकि इस चोट और दर्द के बावजूद सलमान पूरी तरह से इसमें शामिल हुए और एंजॉय किया। इस दौरान उनके पूरे परिवार को साथ थिरकते हुए और विसर्जन आरती में भाग लेते हुए देखा गया। अभिनेता को जाने से पहले भगवान गणेश से एक गुप्त इच्छा भी करते हुए देखा गया। विसर्जन से पहले एक्टर ने एक सीक्रेट विश भी बप्पा के कान में कही।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म सिकंदर पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'दो पसलियां टूटी हैं,' Salman Khan ने गंभीर चोट को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी