विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 में आएंगे कुल 20 कंटेस्टेंट्स, इस तरह के घर में शूट होगा सलमान खान का शो, देखें क्या है थीम

Published: Sat, 07 Sep 2024 06:22 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के हर सीजन का एलान होते ही फैंस में खलबली मच जाती है। टीवी पर ...और पढ़ें

'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' के लिए कंटेस्टेंट्स की चर्चा तेज
  2. सलमान खान करेंगे शो को होस्ट
  3. बिग बॉस हाउस की थीम का हुआ खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस' हमेशा दर्शकों की पसंद में शुमार रहा है। इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अनिल कपूर ने होस्ट किया था, लेकिन इस शो का वैसा बज नहीं देखने को मिला, जैसा बिग बॉस के पहले कुछ सीजन्स का रहा है। वहीं, ये पहली बार था, जब इस चर्चित कंट्रोवर्शियल शो को सलमान ने नहीं होस्ट किया था।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के खत्म होते ही 'बिग बॉस 18' की चर्चा तेज हो गई है। अब तक कई नाम सामने आए हैं, जो सलमान खान के शो का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, फैंस की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब ये बात सामने आई कि इस सीजन को सलमान ही होस्ट करेंगे। अब घर के थीम को लेकर जानकारी सामने आई है, जो पहले से काफी अलग और हटके होने वाली है।

20 कंटेस्टेंट्स लेंगे एंट्री!

थीम का खुलासा करने से पहले एक नजर डाल लें उन कंटेस्टेंट्स के नाम पर, जिनकी सलमान खान के शो में जाने की चर्चा तेज है। अब तक चंदन प्रभाकर, समीरा रेड्डी, 'स्त्री 2' में सरकटा बने सुनील कुमार, पूजा शर्मा, डॉली चायवाला, फैसल शेख, शीजान खान सहित कई नामी सेलेब्स और यूट्यूबर्स के नाम सामने आए हैं। इसी के साथ ये भी खबर सामने आई है कि इस बार के सीजन में 20 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। ऐसे में घर का डिजाइन भी उसी अनुसार तैयार किया जाएगा।

ये होगी बिग बॉस हाउस की थीम

टेलीचक्कर की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार, इस बार के घर की थीम कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के अलग-अलग चरणों पर आधारित होगी। इस बार की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर आधारित होगी। 'बिग बॉस 18' के 5 अक्टूबर से शुरू होने की चर्चा है। ऐसे में शो का प्रोमो इस महीने के अंत में आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 इस दिन से होगा शुरू, नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स, होस्ट सलमान खान की होगी वापसी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।