Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again में होगा 'चुलबुल पांडे' का स्वागत! पुलिस की वर्दी में लीक हुईं सलमान खान की फोटो?

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 04:55 PM (IST)

    अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस मूवी में कई कलाकारों के कैमियो नजर आने वाले हैं। इस ...और पढ़ें

    सिनेमा के चुलबुल पांडे और सिंघम (Photo Credit-X)
    सिनेमा के चुलबुल पांडे और सिंघम (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. दीवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन
    2. सलमान खान के कैमियो की चर्चा तेज
    3. चुलबुल के अंदाज में दिखेंगे भाईजान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Singham Again) है। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस फिल्म में कई फिल्म कलाकारों के कैमियो देखने को मिलेंगे। अब इस कड़ी में इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम जुड़ता दिख रहा है। 

    सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें लीक हो रही हैं, जो सिंघम अगेन के शूट के दौरान की बताई जा रही हैं। जिनमें सलमान खान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर इन फोटोज पर डालते हैं। 

    सिंघम अगेन में सलमान की एंट्री

    हाल ही में रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी हवा में उछलती नजर आती है। इसके साथ रोहित ने बताया था- स्कॉर्पियो आएगी और घूमेगी भी लेकिन इस बार एंट्री किसी और हीरो की होगी। उनके इस पोस्ट के बाद ये कयास लग रहे थे कि सलमान खान फिल्म में चुलबुल पांडे के तौर पर कैमियो करते दिख सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- क्या Singham Again में बदल गया हीरो? रोहित शेट्टी के पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

    अब टेली चक्कर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सिंघम अगेन की लीक फोटोज मानी जा रही हैं। इन फोटो में सलमान पुलिस की वर्दी में चुलबुल पांडे के लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन नजर आ रहे हैं। 

    हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन लीक फोटो ने सिंघम की तीसरी किस्त में सलमान खान की एंट्री को लेकर जबदरदस्त बज बना दिया है। 

    दीवाली पर सिंघम का होगा धमाका

    इस दीवाली पर सिंघम अगेन को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रोहित शेट्टी की सिंघम और सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। कैमियो के तौर पर इस मूवी में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। जबकि खूंखार विलेन की भूमिका में अभिनेता अर्जुन कपूर अपना दमखम दिखाएंगे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 2025 तक मैटरनिटी लीव पर होंगी Deepika Padukone! एक्ट्रेस इसी महीने बनेंगी मां, डिलीवरी डेट का हुआ खुलासा