Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिंघम अगेन' को लेकर चल रही अफवाहों पर Rohit Shetty ने लगाया विराम, स्टार्स के कैमियो पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 08:49 AM (IST)

    बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अजय दे ...और पढ़ें

    रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Photo Credit: Instagram)
    रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दिवाली पर रिलीज होगी रोहित की सिंघम अगेन
    2. एक साथ फिल्म में नजर आएंगे कई स्टार्स
    3. डायरेक्टर ने शेयर किए फिल्म से जुड़े कई किस्से

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शैतान', 'मैदान' और 'औरों में कहां था दम' के बाद अब अभिनेता अजय देवगन इस साल के आखिर में फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और फैंस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस मूवी से जुड़ी कई अपडेट सामने आ चुके हैं।

    इसके साथ ही लंबे समय से यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म में अजय के अलावा बाकी स्टार्स कैमियो रोल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में अब खुद डायरेक्टर रोहित ने एक इंटरव्यू में इसकी सच्चाई बता दी है।

    यह भी पढ़ें: Rohit Shetty ने फिल्मों के बढ़ते बजट के मुद्दे पर लिया स्टार्स का पक्ष, बताई लागत ज्यादा होने की असल वजह

    मल्टीस्टारर है रोहित की सिंघम अगेन

    सिंघम दिवाली पर दस्तक देने वाली है और यह इस फ्रेंचाइजी की सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद तीसरी मूवी है। अजय देवगन के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं।

    Photo Credit: Rohit Shetty/Instagram

    फिल्म की कास्ट पर क्या बोले रोहित

    दरअसल, रोहित शेट्टी ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में इस फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं, तो उसमें बहुत सारे स्टार्स को एक साथ लाना बहुत मुश्किल काम होता है और ये मेरे लिए भी मुश्किल था। इतने स्टार्स किसी एक फिल्म में कभी नहीं आए।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही डायरेक्टर ने यह भी शेयर किया कि फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान एक जोक चल रहा था, जिसमें बोला गया कि मुंबई में किसी और फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है, क्योंकि सब यहां है।

    वहीं, सिंघम अगेन के डायरेक्टर ने उन अफवाहों पर भी विराम लगाया जहां पर यह कहा जा रहा था कि कुछ स्टार्स सिर्फ कैमियो कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है वह पूरी मूवी में हैं। बाकी स्टार्स का रोल भी फिल्म में काफी मजबूत है।

    यह भी पढ़ें: Cop Universe: ऑल वुमन कॉप यूनिवर्स फिल्म लेकर आ रहे Rohit Shetty, बोले- रियल एक्शन सीन्स पर...