Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2025 तक मैटरनिटी लीव पर होंगी Deepika Padukone! एक्ट्रेस इसी महीने बनेंगी मां, डिलीवरी डेट का हुआ खुलासा

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 03:09 PM (GMT+05:30)

    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खि ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण की डिलीवरी है नजदीक
    2. एक्ट्रेस ने जनवरी में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
    3. रणवीर-दीपिका के फैंस हुए एक्साइटेड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गॉर्जियस कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने जनवरी में इस गुड न्यूज को शेयर किया था और अब वह दिन जल्द ही आने वाला है, जब दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट कब है, इसकी एक अपडेट सामने आई है।

    नजदीक है दीपिका की प्रेंग्नेंसी

    दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखता है। एक्ट्रेस के कुछ मैटरनिटी फोटोशूट भी सामने आए हैं, जिसमें उनकी खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही थी। कपल के साथ-साथ उनके फैंस को भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब दीपिका का बच्चा इस दुनिया में आएगा। वहीं, अब एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट की जानकारी सामने आई है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, Prabhas के फैंस को करना होगा इंतजार

    ये है दीपिका की डिलीवरी डेट

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर अपने बच्चे के अराइवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने बच्चे के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो साउथ बॉम्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में 28 सितंबर को बच्चा डिलीवर करेंगी। बता दें कि इसी दिन रणबीर कपूर का जन्मदिन होता है। फिलहाल दीपिका हर वो पल एन्जॉय कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया है।

    इसके अलावा एक्ट्रेस की मैटरनिटी लीव की बात करें, तो एक्ट्रेस मार्च, 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी। दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

    दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह सिंघम अगेन ही होगी। वहीं, इस साल जनवरी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी मूवी 'फाइटर' रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें: एक दिन के फंक्शन के लिए Ranveer ने की थी मेहंदी आर्टिस्ट को पांच दिन की पेमेंट, चाहते थे ये स्पेशल डिजाइन