Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब Salman Khan ने लिया था 5 लाख का लोन, पिता सलीम को दिया था लग्जरी गिफ्ट

    Updated: Sun, 17 May 2026 03:55 PM (IST)

    सुपरस्टार सलीम खान ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि पिता को गिफ्ट देने के लिए उन्होंने 5 लाख का लोन लिया था। ...और पढ़ें

    सलमान खान और सलीम खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सलमान खान और सलीम खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. चर्चा में सलमान खान का लेटेस्ट इंटरव्यू

    2. पिता की खातिर भाईजान ने लिया था लोन

    3. इस मूवी में नजर आएंगे सलमान खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। आए दिन किसी न किसी वजह से सलमान लाइलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में एक लेटेस्ट मीडिया इंटरव्यू को लेकर भाईजान का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    इस दौरान सलमान खान ने ये खुलासा किया है कि अपने पिता सलीम खान को एक बेशकीमती गिफ्ट देने के लिए उन्होंने 5 लाख का लोन लिया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

    सलमान ने लिया था लोन 

    हाल ही में सलमान खान ने वैराइटी इंडिया को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसको लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा तेज है। इस इंटरव्यू के दौरान ही सलमान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। भाईजान ने ये भी बताया है कि अपने पिता और फिल्म लेखक सलीम खान को एक महंगी घड़ी गिफ्ट करने के लिए उन्होंने 5 लाख का लोन भी लिया था। सलमान ने बताया है-

    यह भी पढ़ें- 80 फीट ऊंचे पहाड़ से फिसलकर गिर गए थे Salman Khan, खतरनाक स्टंट से सहम गया था एक्टर का दिल

    salmankhan (6)

    अगर मैं बात करूं सबसे महंगी पहली चीज के बारे में तो वह एक रोलेक्स की वॉच थी, जो मैंने अपने पिता (सलीम खान) के लिए खरीदी थी। 90 के दशक में मैंने नया-नया कमाना शुरू किया था और तब उस घड़ी की कीमत 9 लाख रुपये थे। मेरे पास 4 लाख रुपये थे और 5 लाख का मैंने लोन लिया था।

    खबरें और भी

    salman khan (1)

    इस तरह से मैंने अपने पिता को वो स्पेशल गिफ्ट खरीदा था। मैं हमेशा से उन्हें कुछ न कुछ देना चाहता था और वह गिफ्ट उनके लिए भी खास रहा था। हालांकि, बाद में वो वॉच उन्होंने मुझे ही पहनने के लिए वापस कर दी थी। 

    सलमान की अगली फिल्म

    बात की जाए सलमान खान की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम मातृभूमि, जिसका टाइटल पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था। इस मूवी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद सलमान साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की एक्शन-ड्रामा 'एसवीसी 63' (SVC 63) में लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे, भाईजान की ये अपकमिंग मूवी अगले साल ईद 2027 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan का चौंकाने वाला खुलासा, नहीं पढ़ते अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट; बोले - 'मैं तो लिखता...'