80 फीट ऊंचे पहाड़ से फिसलकर गिर गए थे Salman Khan, खतरनाक स्टंट से सहम गया था एक्टर का दिल
सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी जिंदगी के सबसे खतरनाक स्टंट सीन को याद किया है। वह 80 फीट ऊंचे पहाड़ से फिसल गए थे। ...और पढ़ें

80 फीट ऊंचे पहाड़ से कूदने में घबरा रहे थे सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिटनेस का तो कोई जवाब नहीं लेकिन फिल्म के सेट पर एक्टर ऐसे-ऐसे रिस्क लेते थे, जो शायद ही कोई कर पाए। कई बार तो खुद रिस्की सीन शूट करने में सलमान की धड़कनें भी बढ़ जाती थीं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में अपने खतरनाक सीन के पीछे की कहानी शेयर की है। एक बार तो एक्टर 80 फीट ऊंचे पहाड़ से फिसल गए थे।
80 फीट ऊंचे पहाड़ से था कूदना
वैरायटी को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने फिल्म 'जागृति' के एक स्टंट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "वहां 80 फुट ऊंचा एक पहाड़ था, जिसका बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था। इसलिए जब मैंने उसे नीचे से देखा, तो मुझे लगा, हां मैं यह छलांग लगा सकता हूं। पहले हमें कूदने के लिए एक या दो बक्से मिलते थे, लेकिन यह एक ऊंची छलांग थी। इसलिए उन्होंने मेरे लिए बक्सों की तीन परतें लगाईं और उनके ऊपर एक गद्दा बिछा दिया।"
घबराने लगे थे सलमान खान
सलमान खान ने बताया कि जब वह 80 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़े, तब उन्हें एहसास हुआ कि पहाड़ का बीच का हिस्सा आड़े आ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं वह छलांग लगाने वाला नहीं था, लेकिन वहां पहले से ही भीड़ जमा हो चुकी थी। इसलिए नीचे जाकर यह कहना कि मैं यह छलांग नहीं लगाऊंगा, मेरे अहंकार के लिए बहुत बुरा साबित होता।"
यह भी पढ़ें- जब हीरोइन को Salman Khan से पांच गुना ज्यादा मिली फीस, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी 38 साल पुरानी फिल्म
सलमान ने आगे बताया, "इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे यह पार करना ही है और मुझे पता था कि बक्से कहीं नीचे ही हैं। जब मैंने उन बक्सों की तरफ देखा तो उस ऊंचाई से वे माचिस की डिबिया जैसे लग रहे थे। मुझे कूदना ही था, इसलिए मैंने दौड़ लगाई, आगे बढ़ा और बजरी पर फिसल गया। मेरे बाल पहाड़ की चट्टान से रगड़ गए और मैं नीचे गिर गया।"
खबरें और भी
गड्ढे में गिर गए थे एक्टर
सलमान खान ने खुलासा किया कि सलमान खान ने पत्थर के फूल के दौरान भी एक खतरनाक स्केटिंग सीन शूट करना था। स्केटिंग के दौरान ज्यादा स्पीड से चलने के चलते वह गड्ढे में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें काफी समय तक पीठ में दर्द रहा था।