दोनों मां के साथ सलमान खान ने मनाया Mother's Day का जश्न, अनसीन फोटोज शेयर कर लुटाया प्यार
सुपरस्टार सलमान खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी दोनों मां के साथ कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ...और पढ़ें
-1778426563372_m.webp)
मदर्स डे पर सलमान खान का पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सलमान खान ने मनाया मदर्स डे का जश्न
अपनी मां के साथ शेयर कीं ये तस्वीरें
अपमकिंग फिल्मों के लेकर चर्चा में भाईजान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स द्वारा आज मदर्स डे का जश्न मनाया जा रहा है। सनी देओल के बाद अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस खास अवसर को सेलिब्रेट किया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों मां सलमा खान और हेलेन संग अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है।
साथ ही फैंस को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। मदर्स डे स्पेशल पोस्ट के सामने आने के बाद सलमान का नाम चर्चा में आ गया है। आइए एक नजर भाईजान की इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं।
सलमान खान का मदर्स डे स्पेशल पोस्ट
मदर्स डे के खास मौके पर तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां सगी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन के साथ अनसीन फोटो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में भाईजान ने हैप्पी मदर्स डे लिखा है।
यह भी पढ़ें- Mother's Day पर सनी देओल को आया मां प्रकाश कौर पर बेशुमार प्यार, दिल को छू जाएगा पोस्ट

सलमान खान की इस लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में आप देख सकते हैं कि एक तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां सलमा की गोद में नजर आ रहे हैं। दूसरे फोटो में वह मम्मी के सिर पर हाथ रखे हुए हैं और स्लाइड की आखिरी फोटो में सलमान खान दोनों मां के साथ दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही वे भाईजान को हैप्पी मदर्स डे भी विश कर रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान ने मदर्स डे पर इस तरह का पोस्ट शेयर किया हो, इससे पहले भी भाईजान कई बार ऐसा कर चुके हैं।
अपकमिंग फिल्मों के लेकर चर्चा में सलमान खान
सलमान खान का नाम मौजूदा समय में उनकी आने वाली फिल्मों के चर्चा में बना हुआ है, जिनमें निर्देशक अपूर्व लखिया की मातृभूमि, साउथ फिल्ममेकर वामशी पेड्डिपल्ली की सीवीसी 63 और राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी शामिल हैं।