जब हीरोइन को Salman Khan से पांच गुना ज्यादा मिली फीस, बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी 38 साल पुरानी फिल्म
सलमान खान (Salman Khan) ने तीन दशक पहले एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, लेकिन इस फिल्म के लिए उनसे ज्यादा फीस हीरोइन ने ली थी। ...और पढ़ें

सलमान खान से ज्यादा हीरोइन ने ली थी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में अक्सर हीरो को हीरोइनों से ज्यादा फीस मिलती है। हीरोइन से ज्यादा फीस वसूलने वाले स्टार्स में एक नाम अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का भी है।
सलमान खान आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। करीब चार दशक के करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अभिनेता की एक फिल्म ऐसी है जो ब्लॉकबस्टर तो रही लेकिन उसके लिए उन्हें हीरोइन से पांच गुना कम फीस मिली थी।
खर्च से 7 गुना ज्यादा हुई थी कमाई
यह फिल्म थी 1988 में रिलीज हुई मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya)। सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने खर्च से सात गुना ज्यादा कमाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर 2 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि कमाई 14 करोड़ रुपये रही थी।
भाग्यश्री को मिली थी लाखों की फीस
इस फिल्म में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भाग्यश्री थीं। उन्हें सलमान खान से पांच गुना ज्यादा फीस मिली थी। फिल्म में सीमा की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस परवीन दस्तूर ने बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि भाग्यश्री को कितनी फीस मिली थी। उन्होंने कहा था, "मुझे 25 हजार रुपये मिले थे और भाग्यश्री उस वक्त हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं। उन्हें 1 लाख 50 हजार रुपये मिले थे।"
यह भी पढ़ें- दुश्मन से बड़ा दोस्त! Salman Khan ने बॉबी देओल की 'बंदर' को किया प्रमोट, निर्देशक के भाई ने बुलाया था 'गुंडा'
सलमान खान की कितनी थी फीस?
वहीं, एक बार सलमान खान ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मैंने प्यार किया की अपनी फीस का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शुरू में उन्हें 31 हजार रुपये फीस मिली थी जो बाद में बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई थी।
खबरें और भी
मैंने प्यार किया की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद एक ओर भाग्यश्री ने फिल्मी वर्ल्ड से किनारा करके शादी कर ली, दूसरी ओर सलमान खान को स्टारडम मिल गया। इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान को साइन करने वालों की लाइन लग गई थी।