Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझे भी किसी की जरूरत....' Salman Khan ने बताया अपने दिल का हाल, क्यों अकेले पड़ गए भाईजान?

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 06:03 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती चर्चा के बावजूद फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बना ...और पढ़ें

    सलमान खान को नहीं मिल रहा सपोर्ट (Photo: Instagram)
    सलमान खान को नहीं मिल रहा सपोर्ट (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान को नहीं मिल रहा साथ
    2. वायरल हो रहा एक्टर का वीडियो
    3. 30 मार्च को रिलीज हुई थी सिकंदर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान को बॉलीवुड में भाईजान के नाम से जाना जाता है। इसकी एक वजह ये भी है कि एक्टर दिल के बहुत अच्छे हैं और हर किसी की बढ़ चढ़कर मदद करते हैं। फिर चाहें वो साथी एक्टर की फिल्म का प्रमोशन करना हो या फिर सामाजिक कार्य के जरिए एक्टर हर किसी के लिए खड़े रहते हैं।

    सलमान खान को नहीं मिला साथ?

    वहीं बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में करें तो पास्ट में एक्टर का नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन तब भी भाईजान को कोई ऐसा नहीं मिला जो उनके दिल में जगह बना सके। हालांकि अब वायरल हो रही वीडियो से कुछ और ही हिंट मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें किसी चीज की कमी खल रही है।

    (फोटो: एक्स)

    यह भी पढ़ें: आलोचनाओं के बाद भी इतिहास रच गए Salman Khan, सिकंदर से ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते एक्टर

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप

    दरअसल सलमान के एक इंटरव्यू की वायरल क्लिप ने बॉलीवुड में सपोर्ट करने वालों के बारे में चर्चा को फिर से हवा दे दी है। बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, होस्ट ने बताया कि कैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिल्म सिकंदर को लेकर काफी हद तक चुप है। भले ही सलमान खान को अक्सर अपने दोस्तों की फिल्म को सपोर्ट करते देखा जाता हो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Universe Fan Club (@salmanuniv)

    इस पर रिएक्ट करते हुए सलमान ने कहा, 'उनको ऐसा लगता होगा कि जरूरत नहीं पड़ती मुझे। लेकिन सबको जरूरत पड़ती है।'

    सलमान खान ने की 'जाट' की तारीफ

    इसके बाद सलमान ने अपना फोकस अपकमिंग रिलीज पर फोकस किया। एक्टर ने दिखा दिया कि वजह कुछ भी हो वो अपने साथियों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने सनी देओल की अपकमिंग मास-एक्शन फिल्म जाट की तारीफ की, जो 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। साथ ही उन्होंने मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत मलयालम ब्लॉकबस्टर एल2: एम्पुरान का भी जिक्र किया, जो सिकंदर से ठीक दो दिन पहले स्क्रीन पर आई थी। एल2: एम्पुरान पहले से ही रिकॉर्ड बना रही है।

    खबरें और भी

    'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक स्मिता पाटिल और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एआर मुरुगादॉस इस फिल्म के निर्देशक हैं।

    यह भी पढ़ें: Sikandar की कमाई पर ग्रहण लगाने आ रहे हैं Shah Rukh Khan, कल रिलीज होगी 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म