यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आलोचनाओं के बाद भी इतिहास रच गए Salman Khan, सिकंदर से ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते एक्टर
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशंसकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यही कारण है ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर जारी है सिकंदर का जलवा
- सलमान खान की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
- ऐसा करने वाली बनी सलमान खान की सातवीं फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका नाम चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी हर फिल्म को फैंस सिनेमाघरों में एक बार देखने जरूर जाते हैं। हाल ही में सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज हुई। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई। फिल्म को प्रशंसकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, आलोचकों ने इसकी कहानी पर सवाल खड़े करते हुए भाईजान की एक्टिंग को भी खराब बताया है।
सलमान खान अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दे चुके हैं। सिकंदर के साथ भी उन्होंने एक रिकॉर्ड जरूर बनाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि जिस फिल्म की आलोचना की जा रही है उसके जरिए सलमान ने क्या रिकॉर्ड बना दिया है।
30 करोड़ की ओपनिंग देने वाली फिल्में
फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता सलमान खान इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी काफी फिल्मों ने पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में की है। अब उनकी इन फिल्मों की लिस्ट में सिकंदर का नाम भी जुड़ गया है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म कमजोर कहानी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले दिन थिएटर्स में दस्तक देने के बाद मूवी के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 48: Sikandar ने छावा का तोड़ा सबसे बड़ा सपना, बुधवार को बदल दिया पूरा समीकरण
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर सलमान की सातवीं फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफलता हासिल की है। इस लिस्ट में टाइगर 3, भारत, प्रेम रतन धन पायो, टाइगर जिंदा है, सुल्तान, और भारत जैसी फिल्मों का नाम शामिल है, जिनकी ओपनिंग को बेहतर माना जाता है।
खबरें और भी
सलमान खान की टॉप ओपनर फिल्में
| सलमान खान की फिल्में | ओपनिंग डे कलेक्शन |
| टाइगर 3 | 44.50 करोड़ |
| भारत | 42.30 करोड़ |
| प्रेम रतन धन पायो | 40.35 करोड़ |
| सुलतान | 36.54 करोड़ |
| टाइगर जिंदा है | 34.10 करोड़ |
| एक था टाइगर | 32.93 करोड़ |
| सिकंदर | 30.06 करोड़ |
सलमान खान के स्टारडम ने साबित कर दिया है कि फैंस सलमान खान को पहले जितना प्यार आज भी करते हैं। सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च में सलमान भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि फैंस के प्यार की बदौलत उनकी मूवी के लिए 200 करोड़ का कलेक्शन करना कोई बड़ी बात नहीं है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर फिल्म की कमाई का ग्राफ कितने दिनों तक तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है।