Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan ने शर्टलेस होकर दिखाए 6 पैक एब्स, ट्रोल ने कहा- टॉयलेट करके फारिग हो गए भाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:11 PM (IST)

    Salman Khan 6 Pack Abs सलमान खान ने शर्टलेस होकर फोटोज शेयर की है। उनकी फोटो पर कई लोगों दिल खोलकर कमेंट्स भी किए है। सलमान खान को इसे लेकर ट्रोल भी क ...और पढ़ें

    Salman Khan 6 Pack Abs: सलमान खान फिल्म अभिनेता है।
    Salman Khan 6 Pack Abs: सलमान खान फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan 6 Pack Abs: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें शर्टलेस होकर काउच पर बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि तस्वीर में उनके सिक्स पैक एब्स भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में साढ़े 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। तस्वीरों पर अब तक 13 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

    सलमान खान की फोटो पर मजेदार कमेंट किए गए हैं

    कई लोगों ने सलमान खान की रमजान में वर्कआउट के बाद पोस्ट की गई फोटो पर मजेदार कमेंट किए हैं। सलमान खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'यह आपको बहुत ही अच्छा लग रहा होगा लेकिन यह वाकई में ऐसा नहीं है।' कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'भाई जान।' एक ने लिखा है, 'सबका भाई, सबकी जान।' एक ने लिखा है, 'भाई जान क्या सोच रहे हो आप?'

    एक ट्रोलर ने लिखा है, 'टॉयलेट करके फारिग हो गए भाई'

    वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है, 'टॉयलेट करके फारिग हो गए भाई।' एक ने लिखा है, 'माशाल्लाह एक बिस्किट कितने में मिलेगा।' एक ने लिखा है, 'फिर से प्यार में पड़ गए लगता है, एक दिन जरूर भाई को सच्चा प्यार मिलेगा।' एक ने लिखा है, 'टाइगर इज बैक।' एक ने लिखा है, 'भाई आज पता नहीं कितनी लड़कियां गिर गई होगी।' एक ने लिखा है ,सल्लू भाई।' वहीं कई लोगों ने फोटो पर फायर की इमोजी भी शेयर की है।

    सलमान खान जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं

    सलमान खान जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का गाना हाल ही में जारी किया गया था। इसमें सलमान खान को साउथ इंडियन स्टाइल में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने में उनके अलावा वेंकटेश भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका है। सलमान खान की इस वर्ष रिलीज होनेवाली पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर वह बहुत उत्साहित है। इस फिल्म में पलक तिवारी भी नजर आनेवाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)